Monday 25 May 2020

कोरोना और लॉकडाउन से ऊब गए हैं? ...तो चलिए बॉलीवुड, जहां मिलेंगे प्रेम के अनोखे चक्कर

Tired of Corona and Lockdown? ...then let's go to Bollywood, where you will meet the unique affair of love

  • Which actor is romancing with which actress?


फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

क्या आप कोरोना और लॉकडाउन की खबरें सुनकर/पढ़कर ऊब गए हैंयदि हां तो चलिए आपको बॉलीवुड लिए चलते हैं जहां तरह-तरह के प्रेम के चक्कर चलते रहते हैं। यहां प्रेमी और प्रेमिका इतनी बार पाला बदल करते हैं कि एक बार को बार-बार पार्टी बदलने वाले नेताजी भी शरमा जाएं। आइए देखते हैं कि लेटेस्ट सूचना के अनुसार किसनेकिसको छोड़ दिया है और कौन किसके साथ डेट कर रहा है।  

टाइगर श्राफ-दिशा पाटनी


टाइगर श्राफअभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। करण जौहर के टेलीविजन शो पर वह यह स्वीकार भी कर चुके हैं कि दिशा पाटनी उन्हें अच्छी लगती हैं और दोनों की रुचियां भी समान हैं। दोनों डेट पर भी जाते हैं। उधरदिशा पाटनी का यह पहला लव अफेयर नहीं है। इससे पहले वह करीब तीन साल कसौटी जिंदगी की-2’ के अभिनेता पार्थ समथान के साथ डेट कर चुकी हैं। दिशा और पार्थ के रिश्ते के टूटने का कारण पार्थ का विकास गुप्ता के साथ संबंध (जी हां, पुरुष का पुरुष के साथ रिश्ता) होना था।

पार्थ समथान और विकास गुप्ता (बाएं) और (दाएं) पार्थ के साथ दिशा पाटनी

यहां बताते चलें कि बिग बॉस-11 के एक्स कंटेस्टेंट और प्रोड्यूसर-राइटर विकास गुप्ता और 'ये है आशिकी', 'प्यार तूने क्या किया' और कसौटी जिंदगी की-2 फेम टीवी एक्टर पार्थ समथान के गे-रिलेशनशिप में रूठने-मनाने का भी सिलसिला चला था। दिसंबर 2015 में पार्थ ने विकास को एक लीगल नोटिस भेजा था जिसमें पार्थ ने विकास पर गलत ढंग से छूने और उनकी फीस न देने का आरोप लगाया था। पार्थ ने विकास के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया था। हालांकि बाद में दोनों में सुलह हो गई और पार्थ ने विकास के कई शो में भी काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब दिशा पाटनी का पार्थ के साथ संबंध था, तब पार्थ का विकास के साथ भी संबंध था। सबसे पहले इस गे-रिलेशनशिप का खुलासा 2013 में एकता कपूर ने किया था।

सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल


सोनाक्षी सिन्हा के ब्वायफ्रेंड के रूप में बॉलीवुड में अभी तक बंटी सचदेवा का नाम प्रसिद्ध था। बंटी सचेदवसलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। काफी दिनों तक कहा जाता रहा कि यह रिश्ता शादी तक जरूर पहुंचेगालेकिन 2019 में लोगों ने पढ़ा और देखा कि सोनाक्षी सिन्हा एक नए बंदे के साथ देखी गईं। यह व्यक्ति जहीर इकबाल हैं जिन्होंने सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में प्रवेश किया है। मीडिया के अनुसार सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात कराने में भी सलमान खान की ही भूमिका बताई जाती है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल


पहले कैटरीना कैफसलमान खान की खास थीं। अब भी साथ बताई जाती हैंलेकिन सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैटरीना काफी दिन रणबीर कपूर के साथ लिव-इन में रहीं। पिछले दिनों कैटरीनाविक्की कौशल के साथ डेट करते देखी गईं। दोनों को करीब लाने में करण जौहर का हाथ बताया जा रहा है। कैटरीना के नजदीक जाने से विक्की कौशल का उनकी प्रेमिका डॉसर और अभिनेत्री हरलीन सेठी से रिश्ता टूट गया है। हरलीन ने इंस्टाग्राम पर विक्की को अनफॉलो कर दिया। 

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट


रणबीर कपूर ने अपनी छवि प्ले ब्वाय की बना ली है। पहले उनके प्रेम के किस्से दीपिका पादुकोण के साथ मशहूर हुए। फिर कैटरीना कैफ के साथ उनका ऐसा रिश्ता बना कि लगा इसका परिणाम शादी जरूर होगालेकिन आज रणबीर और कैटरीना अलग हैं। इसके बाद हुए कई छोटे-छोटे प्रसंगों के बाद आजकल रणबीर कपूरआलिया भट्ट के साथ ईलू-ईलू कर कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा


बोनी कपूर के बेटे और अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर अपने से काफी बड़ी उम्र वाली मलाइका अरोड़ा के साथ प्रेम की पींगें बढ़ा रहे हैं। कुछ खबरों में तो दोनों के द्वारा शादी कर लेने की भी पुष्टि की जा रही है। मलाइका अरोड़ाअरबाज खान की जीवन संगिनी थींलेकिन अब दोनों के बीच तलाक हो चुका है। उधरअरबाज ने भी मलाइका अरोड़ा से अलग होकर नई गर्लफ्रेंड ढूंढ ली हैजिसका नाम जॉर्जिया एंड्रिआनी (Giorgia Andriani) है। 29 वर्षीय जॉर्जिया मॉडलिंग करती हैं।

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर


अपनी पत्नी अधुना से तलाक लेने के बाद बाल-बच्चेदार फरहान अख्तर खुले सांड जैसे हो गए हैं। पहले अपने से 13 साल छोटी श्रद्धा कपूर के साथ उनका रोमांस चला। वहां से संबंध टूटा तो शिबानी दांडेकर नाम की युवती के साथ उनका रोमांस जोरों पर है। आईपीएल के पिछले संस्करणों में एंकरिंग करने वाली शिबानी दांडेकर ने पिछले दिनों फरहान अख्तर के साथ काफी समय बिताया है। दोनों की विदेशों में छुट्टी के दौरान ली गई अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखकर पिता जावेद अख्तर और परिवार के अन्य सदस्य भी हैरान हो गए थे।

श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठा


शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा सबसे पहले अपने से 13 साल बड़े शादीशुदा फरहान अख्तर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों ‘रॉक ऑन’ फिल्म से करीब आए थे। चूंकि फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना के बीच इसी दौरान तलाक भी हुआ तो श्रद्धा कपूर को फरहान की शादीशुदा जिंदगी तोड़ने का जिम्मेदार भी माना गया। इसे लेकर एक किस्सा काफी चर्चित है जिसके अनुसार श्रद्धा कपूर रात में फरहान के घर रुकी हुई थीं। शक्ति कपूर और श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे आधी रात को एक साथ फरहान के घर पहुंचे थे। वहां झगड़ा हुआ और शक्ति कपूर फरहान के घर से बेटी श्रद्धा को खींचकर ले गए। 2018 से श्रद्धा कपूर का नाम सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ जुड़ रहा है और कहा जा रहा है कि यह रिलेशनशिप शादी तक पहुंच जाएगा।

वरुण धवन-नताशा दलाल


वरुण धवन अपनी हर फिल्म की हीरोइन के साथ रोमांटिक नजर आते हैंलेकिन प्रेम के मामले में उनकी पसंद फिल्म इंडस्ट्री से बाहर की है। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम नताशा दलाल है और एक-दो वर्ष के अंदर वे दोनों शादी करने का इरादा रखते हैं। नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं।

परिणीति चोपड़ा-मल्हार ठाकर


फिल्मी दुनिया में परिणीति चोपड़ा का रोमांस सबसे पहले फिल्मकार मनीष शर्मा के साथ हुआ जो काफी समय तक चला। 2017 में यह रिश्ता टूट गया। चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद इस तरह की अफवाहें उड़ीं कि परिणीति चोपड़ा भी अपने नए ब्वायफ्रेंड चरित देसाई के साथ शादी करने की योजना बना रही हैं। हालांकि परिणीति ने इन खबरों का खंडन किया था। चरित देसाई ने रितिक रोशन की फिल्म अग्निपथ में करण मल्हौत्रा के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। इसके बाद खबरें आईं कि परिणीति की मुलाकात गुजराती अभिनेता मल्हार ठाकर से हुई है। मल्हार ने तो परिणीति से शादी करने की भी इच्छा जाहिर कर दी थी। परिणीति ने मल्हार को बहुत प्यारा इंसान कहा था।

कंगना रनौट


अपने संघर्ष के दिनों में कंगना रनौट ने अपने से 20 वर्ष बड़े और शादीशुदा आदित्य पंचोली के साथ डेटिंग की। इस रिश्ते का अंत आरोप-प्रत्यारोप के साथ हुआ। कंगनापंचोली पर शोषण का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैंजबकि पंचोली का आरोप है कि कंगना उन्हें रेप केस में फंसाना चाहती हैं। कंगना के खिलाफ पंचोली ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
2009 में आई राज’ फिल्म के बाद कंगना का नाम काफी समय तक शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ लिया जाता रहा। वंस अपॉन ए टाइन इन मुंबई’ की शूटिंग के दौरान कंगना अजय देवगन के निकट आ गई थीं। ब्रिटेन के डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ भी उनका नाम जुड़ा। फिर वे रितिक रोशन के साथ जुड़ींलेकिन इस रिश्ते का अंत बहुत कड़वाहट के साथ हुआ। अभी भी दोनों के बीच बयानबाजी होती रहती है। फिलहाल कंगना को अकेला ही बता जा रहा है।

स्वरा भास्कर-हिमांशु शर्मा


तनु वेड्स मनुरांझड़ाअनारकली ऑफ आरा और वीदे दी वेडिंग से प्रसिद्ध हुई स्वरा भास्कर करीब चार वर्ष से प्रसिद्ध स्क्रीन राइटर हिमांशु शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जैकलीन फर्नांडीज


पहले इनका नाम बेहरीन के राजकुमार शेख हासन बिन राशिद अल खलीफा के साथ जुड़ा था।बाद में फिल्म डायरेक्टर साजिद खान के साथ भी इनके अफेयर की चर्चा रही।

कार्तिक आर्यन


प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों से चर्चा में आए कार्तिक आर्यन भी रोमांस के मामले में प्ले व्वाय की छवि बना रहे हैं। सबसे पहले इनका नाम नुसरत भरुचा के साथ जुड़ा। फिर फातिमा सना शेख के साथ भी इनके अफेयर की चर्चा रही। इंडो कनाडियन मॉडल डिंपल शर्मा को भी मीडिया इनकी गर्लफ्रेंड बता रहा है। इसके अलावा वे चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के साथ भी डिनर डेट पर देखे चा जुके हैं।

सिद्धार्थ मल्हौत्रा-कियारा आडवानी


सिद्धार्थ मल्हौत्रा एक समय आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थेलेकिन आजकल उनका नाम कियारा आडवानी के साथ लिया जा रहा है।

- लव कुमार सिंह 

#love #lovelive #Romance #relationshipadvice #BollywoodRomance

No comments:

Post a Comment