Showing posts with label #love #lovelive #Romance #relationshipadvice #BollywoodRomance. Show all posts
Showing posts with label #love #lovelive #Romance #relationshipadvice #BollywoodRomance. Show all posts

Monday, 25 May 2020

कोरोना और लॉकडाउन से ऊब गए हैं? ...तो चलिए बॉलीवुड, जहां मिलेंगे प्रेम के अनोखे चक्कर

Tired of Corona and Lockdown? ...then let's go to Bollywood, where you will meet the unique affair of love

  • Which actor is romancing with which actress?


फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

क्या आप कोरोना और लॉकडाउन की खबरें सुनकर/पढ़कर ऊब गए हैं? यदि हां तो चलिए आपको बॉलीवुड लिए चलते हैं जहां तरह-तरह के प्रेम के चक्कर चलते रहते हैं। यहां प्रेमी और प्रेमिका इतनी बार पाला बदल करते हैं कि एक बार को बार-बार पार्टी बदलने वाले नेताजी भी शरमा जाएं। आइए देखते हैं कि लेटेस्ट सूचना के अनुसार किसने, किसको छोड़ दिया है और कौन किसके साथ डेट कर रहा है।  

टाइगर श्राफ-दिशा पाटनी


टाइगर श्राफ, अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। करण जौहर के टेलीविजन शो पर वह यह स्वीकार भी कर चुके हैं कि दिशा पाटनी उन्हें अच्छी लगती हैं और दोनों की रुचियां भी समान हैं। दोनों डेट पर भी जाते हैं। उधर, दिशा पाटनी का यह पहला लव अफेयर नहीं है। इससे पहले वह करीब तीन साल ‘कसौटी जिंदगी की-2’ के अभिनेता पार्थ समथान के साथ डेट कर चुकी हैं। दिशा और पार्थ के रिश्ते के टूटने का कारण पार्थ का विकास गुप्ता के साथ संबंध (जी हां, पुरुष का पुरुष के साथ रिश्ता) होना था।

पार्थ समथान और विकास गुप्ता (बाएं) और (दाएं) पार्थ के साथ दिशा पाटनी

यहां बताते चलें कि बिग बॉस-11 के एक्स कंटेस्टेंट और प्रोड्यूसर-राइटर विकास गुप्ता और 'ये है आशिकी', 'प्यार तूने क्या किया' और ‘कसौटी जिंदगी की-2’ फेम टीवी एक्टर पार्थ समथान के गे-रिलेशनशिप में रूठने-मनाने का भी सिलसिला चला था। दिसंबर 2015 में पार्थ ने विकास को एक लीगल नोटिस भेजा था जिसमें पार्थ ने विकास पर गलत ढंग से छूने और उनकी फीस न देने का आरोप लगाया था। पार्थ ने विकास के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया था। हालांकि बाद में दोनों में सुलह हो गई और पार्थ ने विकास के कई शो में भी काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब दिशा पाटनी का पार्थ के साथ संबंध था, तब पार्थ का विकास के साथ भी संबंध था। सबसे पहले इस गे-रिलेशनशिप का खुलासा 2013 में एकता कपूर ने किया था।

सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल


सोनाक्षी सिन्हा के ब्वायफ्रेंड के रूप में बॉलीवुड में अभी तक बंटी सचदेवा का नाम प्रसिद्ध था। बंटी सचेदव, सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। काफी दिनों तक कहा जाता रहा कि यह रिश्ता शादी तक जरूर पहुंचेगा, लेकिन 2019 में लोगों ने पढ़ा और देखा कि सोनाक्षी सिन्हा एक नए बंदे के साथ देखी गईं। यह व्यक्ति जहीर इकबाल हैं जिन्होंने सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में प्रवेश किया है। मीडिया के अनुसार सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात कराने में भी सलमान खान की ही भूमिका बताई जाती है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल


पहले कैटरीना कैफ, सलमान खान की खास थीं। अब भी साथ बताई जाती हैं, लेकिन सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैटरीना काफी दिन रणबीर कपूर के साथ लिव-इन में रहीं। पिछले दिनों कैटरीना, विक्की कौशल के साथ डेट करते देखी गईं। दोनों को करीब लाने में करण जौहर का हाथ बताया जा रहा है। कैटरीना के नजदीक जाने से विक्की कौशल का उनकी प्रेमिका डॉसर और अभिनेत्री हरलीन सेठी से रिश्ता टूट गया है। हरलीन ने इंस्टाग्राम पर विक्की को अनफॉलो कर दिया। 

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट


रणबीर कपूर ने अपनी छवि प्ले ब्वाय की बना ली है। पहले उनके प्रेम के किस्से दीपिका पादुकोण के साथ मशहूर हुए। फिर कैटरीना कैफ के साथ उनका ऐसा रिश्ता बना कि लगा इसका परिणाम शादी जरूर होगा, लेकिन आज रणबीर और कैटरीना अलग हैं। इसके बाद हुए कई छोटे-छोटे प्रसंगों के बाद आजकल रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ ईलू-ईलू कर कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा


बोनी कपूर के बेटे और अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर अपने से काफी बड़ी उम्र वाली मलाइका अरोड़ा के साथ प्रेम की पींगें बढ़ा रहे हैं। कुछ खबरों में तो दोनों के द्वारा शादी कर लेने की भी पुष्टि की जा रही है। मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान की जीवन संगिनी थीं, लेकिन अब दोनों के बीच तलाक हो चुका है। उधर, अरबाज ने भी मलाइका अरोड़ा से अलग होकर नई गर्लफ्रेंड ढूंढ ली है, जिसका नाम जॉर्जिया एंड्रिआनी (Giorgia Andriani) है। 29 वर्षीय जॉर्जिया मॉडलिंग करती हैं।

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर


अपनी पत्नी अधुना से तलाक लेने के बाद बाल-बच्चेदार फरहान अख्तर खुले सांड जैसे हो गए हैं। पहले अपने से 13 साल छोटी श्रद्धा कपूर के साथ उनका रोमांस चला। वहां से संबंध टूटा तो शिबानी दांडेकर नाम की युवती के साथ उनका रोमांस जोरों पर है। आईपीएल के पिछले संस्करणों में एंकरिंग करने वाली शिबानी दांडेकर ने पिछले दिनों फरहान अख्तर के साथ काफी समय बिताया है। दोनों की विदेशों में छुट्टी के दौरान ली गई अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखकर पिता जावेद अख्तर और परिवार के अन्य सदस्य भी हैरान हो गए थे।

श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठा


शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा सबसे पहले अपने से 13 साल बड़े शादीशुदा फरहान अख्तर के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों ‘रॉक ऑन’ फिल्म से करीब आए थे। चूंकि फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना के बीच इसी दौरान तलाक भी हुआ तो श्रद्धा कपूर को फरहान की शादीशुदा जिंदगी तोड़ने का जिम्मेदार भी माना गया। इसे लेकर एक किस्सा काफी चर्चित है जिसके अनुसार श्रद्धा कपूर रात में फरहान के घर रुकी हुई थीं। शक्ति कपूर और श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे आधी रात को एक साथ फरहान के घर पहुंचे थे। वहां झगड़ा हुआ और शक्ति कपूर फरहान के घर से बेटी श्रद्धा को खींचकर ले गए। 2018 से श्रद्धा कपूर का नाम सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ जुड़ रहा है और कहा जा रहा है कि यह रिलेशनशिप शादी तक पहुंच जाएगा।

वरुण धवन-नताशा दलाल


वरुण धवन अपनी हर फिल्म की हीरोइन के साथ रोमांटिक नजर आते हैं, लेकिन प्रेम के मामले में उनकी पसंद फिल्म इंडस्ट्री से बाहर की है। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम नताशा दलाल है और एक-दो वर्ष के अंदर वे दोनों शादी करने का इरादा रखते हैं। नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं।

परिणीति चोपड़ा-मल्हार ठाकर


फिल्मी दुनिया में परिणीति चोपड़ा का रोमांस सबसे पहले फिल्मकार मनीष शर्मा के साथ हुआ जो काफी समय तक चला। 2017 में यह रिश्ता टूट गया। चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद इस तरह की अफवाहें उड़ीं कि परिणीति चोपड़ा भी अपने नए ब्वायफ्रेंड चरित देसाई के साथ शादी करने की योजना बना रही हैं। हालांकि परिणीति ने इन खबरों का खंडन किया था। चरित देसाई ने रितिक रोशन की फिल्म अग्निपथ में करण मल्हौत्रा के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। इसके बाद खबरें आईं कि परिणीति की मुलाकात गुजराती अभिनेता मल्हार ठाकर से हुई है। मल्हार ने तो परिणीति से शादी करने की भी इच्छा जाहिर कर दी थी। परिणीति ने मल्हार को बहुत प्यारा इंसान कहा था।

कंगना रनौट


अपने संघर्ष के दिनों में कंगना रनौट ने अपने से 20 वर्ष बड़े और शादीशुदा आदित्य पंचोली के साथ डेटिंग की। इस रिश्ते का अंत आरोप-प्रत्यारोप के साथ हुआ। कंगना, पंचोली पर शोषण का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं, जबकि पंचोली का आरोप है कि कंगना उन्हें रेप केस में फंसाना चाहती हैं। कंगना के खिलाफ पंचोली ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
2009 में आई ‘राज’ फिल्म के बाद कंगना का नाम काफी समय तक शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ लिया जाता रहा। ‘वंस अपॉन ए टाइन इन मुंबई’ की शूटिंग के दौरान कंगना अजय देवगन के निकट आ गई थीं। ब्रिटेन के डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ भी उनका नाम जुड़ा। फिर वे रितिक रोशन के साथ जुड़ीं, लेकिन इस रिश्ते का अंत बहुत कड़वाहट के साथ हुआ। अभी भी दोनों के बीच बयानबाजी होती रहती है। फिलहाल कंगना को अकेला ही बता जा रहा है।

स्वरा भास्कर-हिमांशु शर्मा


तनु वेड्स मनु, रांझड़ा, अनारकली ऑफ आरा और वीदे दी वेडिंग से प्रसिद्ध हुई स्वरा भास्कर करीब चार वर्ष से प्रसिद्ध स्क्रीन राइटर हिमांशु शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जैकलीन फर्नांडीज


पहले इनका नाम बेहरीन के राजकुमार शेख हासन बिन राशिद अल खलीफा के साथ जुड़ा था।बाद में फिल्म डायरेक्टर साजिद खान के साथ भी इनके अफेयर की चर्चा रही।

कार्तिक आर्यन


प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों से चर्चा में आए कार्तिक आर्यन भी रोमांस के मामले में प्ले व्वाय की छवि बना रहे हैं। सबसे पहले इनका नाम नुसरत भरुचा के साथ जुड़ा। फिर फातिमा सना शेख के साथ भी इनके अफेयर की चर्चा रही। इंडो कनाडियन मॉडल डिंपल शर्मा को भी मीडिया इनकी गर्लफ्रेंड बता रहा है। इसके अलावा वे चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के साथ भी डिनर डेट पर देखे चा जुके हैं।

सिद्धार्थ मल्हौत्रा-कियारा आडवानी


सिद्धार्थ मल्हौत्रा एक समय आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन आजकल उनका नाम कियारा आडवानी के साथ लिया जा रहा है।

- लव कुमार सिंह 

#love #lovelive #Romance #relationshipadvice #BollywoodRomance

फिल्म जगत के प्रेम संबंधों में भी खूब देखने को मिलती है स्टेटस की ऊंच-नीच

Film world : The status inequality is also seen in Bollywood's love affairs


  • तथाकथित आधुनिक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों के करियर ने तय किया हैं उनके प्रेम संबंधों का भविष्य
  • सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर भी इसका बढ़िया उदाहरण है


सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

कहा जाता है कि प्यार कोई ऊंच-नीच नहीं देखता। समाज में प्यार को ऊंच-नीच में तोलने वालों की आलोचना भी की जाती है। ऐसे लोगों की सोच पुरानी और पिछड़ी समझी जाती है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि सबसे आधुनिक समझे जाने वाले बॉलीवुड यानी हिन्दी फिल्म जगत में प्यार को लेकर जबरदस्त ऊंच-नीच देखने को मिलती है। 

हमारी फिल्मी दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्रियों के खूब जोड़े बनते हैं मगर अधिकांश मामलों में जैसे ही दोनों के बीच कॅरियर की ऊंच-नीच हो जाती है तो उनका रिश्ता कायम नहीं रह पाता। यानी प्यार करने वाले जोड़े में से यदि एक का भी फिल्मी कॅरियर डांवाडोल होता है या नीचे आता है या किसी एक का कॅरियर दूसरे से बहुत ऊंचाई पर पहुंच जाता है तो उनके रिश्ते में पहले जैसे गर्मजोशी नहीं दिखाई देती और अंततः वे अलग हो जाते हैं। कुछ रिश्ते अन्य कारणों से भी टूटते हैं, मगर ज्यादातर रिश्तों के बिखराव में कॅरियर की ऊंच-नीच सबसे महत्वपूर्ण कारक बनती है। 

पुराने-नए उदाहरण तो बहुत हैं, मगर हम हाल-फिलहाल की ही बात करेंगे। नए कलाकारों में सुशांत राजपूत और अनीता लोखंडे का उदाहरण हमारे सामने है। जब तक दोनों के कॅरियर का स्तर एक रहा और दोनों टेलीविजन में काम करते रहे, बहुत अच्छे प्रेमी बने रहे। जैसे ही सुशांत का फिल्मी कॅरियर शुरू हुआ और शुरुआत सफल भी रही, वैसे ही दोनों के बीच तनाव की खबरें आने लगीं। यहां तक कि अनीता की तरफ से सुशांत को तमाचा जड़ने की भी सूचनाएं मिलीं। 

इसके बाद सुशांत का नाम कृति सेनन से जुड़ा। कुछ दिन उनका समय सारा अली खान के साथ भी बीता। इसके बाद सुशांत ‘जलेबी’ फेम रिया चक्रवती के साथ हाथों में हाथ डालकर चलने लगे। हालांकि 14 जून 2020 को हमें सुशांत सिंह द्वारा आत्महत्या करने की दुखद खबर मिली। अब इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ही सबसे बड़ी खलनायक नजर आ रही हैं। सुशांत के पिता ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थोड़ा पीछे लौटें तो एक समय प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा के बीच जबरदस्त रोमांस हुआ। कहा गया कि इस संबंध का अंजाम तो शादी ही होगा, लेकिन जैसे ही हरमन की फिल्मी पारी का आगाज बिल्कुल ठंडा साबित हुआ और बाद में भी उन्हें सफलता नहीं मिली, वैसे ही प्रियंका और हरमन की राहें अलग-अलग हो गईं। यहां तक कि प्रियंका ने हरमन के साथ फिल्में करना भी बंद कर दीं।
                                               
इसके बाद हरमन बावेजा, बिपाशा बसु के साथ देखे जाने लगे। बड़ा दिलचस्प संयोग है कि दोनों का साथ आना तभी हुआ है जब दोनों का फिल्मी कॅरियर लगभग एक ही स्तर यानी ढलान पर रहा। बिपाशा इससे पहले जॉन अब्राहम के साथ थीं। जब वे दोनों साथ हुए थे तब जॉन के कॅरियर की शुरुआत थी और बिपाशा पहचान बना चुकी थीं। जल्द ही दोनों कॅरियर की दृष्टि से बराबरी पर आ गए और उनका रिश्ता कायम रहा। जब जॉन अब्राहम ऊपर निकल गए तो रिश्ता भी टूट गया।

इसके बाद विपाशा और हरमन बावेजा का संबंध भी टूट गया, क्योंकि हरमन का कॅरियर उस स्तर के आसपास तक भी क्लिक नहीं कर पाया, जिस स्तर पर बिपाशा थीं। बाद में अपने फिल्मी करियर की ढलान पर विपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

एक समय करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी जबरदस्त दिखती थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी कीं। फिर दोनों की जोड़ी वाली फिल्में पिटने लगीं। इसी के साथ शाहिद की अन्य फिल्में भी बहुत ऊंचा मकाम हासिल नहीं कर पाईं और उनका कॅरियर करीना के मुकाबले कमतर दिखाई देने लगा। करीना, आमिर, सलमान और शाहरुख की हीरोइन थीं जबकि शाहिद के हिस्से में ज्यादातर नई हीरोइन आ रही थीं। कॅरियर की इस ऊंच-नीच का असर ये हुआ कि जब इस जोड़ी की फिल्म “जब वी मेट” सुपरहिट हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी और यह जोड़ी अलग हो चुकी थी।

हालांकि करीना की वो फिल्में भी नहीं चलीं जिनमें उनके साथ सैफ थे, लेकिन सैफ ने अन्य फिल्मों के जरिये अपना रुतबा कायम रखा और इससे पहले कि ज्यादा देर हो, करीना से शादी कर ली।

शाहिद कपूर का यह अंजाम प्रियंका चोपड़ा के साथ वाले रिश्ते में भी हुआ। “कमीने” से दोनों नजदीक आए, लेकिन प्रियंका भी खान स्टारों के साथ ही रितिक रोशन के स्तर की हीरोइन बन गई थी, जबकि शाहिद उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पा रहे थे, लिहाजा यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं खिंच पाया।

ऐश्वर्य राय और विवेक ओबेराय के रिश्ते में भी यही हुआ। ये रिश्ता कुछ ही समय तक चला। इस दौरान विवेक वो ऊंचाई हासिल करते नहीं दिखे, जो उन्हें ऐश्वर्य के समकक्ष ला पाती। उस दौरान विवेक के बाल भी बहुत तेजी से गिरने लगे थे और वह व्यक्तित्व में ऐश्वर्य से मैच नहीं कर पा रहे थे।

प्रिटी जिंटा ने फिल्मी दुनिया के बाहर यानी युवा उद्यमी नेस वाडिया से रिश्ता जोड़ा। हो सकता है कि हमारा आंकलन गलत हो पर तथ्य यही है कि यह रिश्ता भी तभी तक परवान चढ़ा जब तक जिंटा हीरोइन के तौर पर सफल रहीं। जैसे ही उनका फिल्मी कॅरियर नीचे आया, रिश्ता टूट गया। 

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार बेहद समृद्ध और प्रसिद्ध लोगों में भी अपने फ्रेंड सर्किल में यह जताने की इच्छा होती है कि देखो मेरा रिश्ता कितनी चर्चित लड़की या लड़के से है। गीतकार साहिर लुधियानवी स्वयं में एक हस्ती थे, मगर वे अपने फ्रेंड सर्किल में इस बात को जरूर रेखांकित करते थे कि अमृता प्रीतम जैसी बेहद खूबसूरत लड़की और साहित्यकार उन पर मरती है। इसीलिए हो सकता है कि जिंटा का फिल्मी कॅरियर खत्म होते ही नेस वाडिया की भी दिलचस्पी उनमें खत्म हो गई हो।

लारा दत्ता कई साल तक कैली दोरजी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहीं, मगर जब शादी की बात आई तो उन्होंने एक चर्चित और सफल नाम टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति को चुना। बॉलीवुड में इस तरह के उदाहरण दर्जनों हैं।

हमें नहीं भूलना चाहिए कि बॉलीवुड में पुरुष हो या स्त्री, हर कलाकार के पास अपना साथी चुनने के ढेरों विकल्प हैं। एक से बढ़कर एक चेहरे और सुदर्शन व्यक्तित्व यहां नजर आते हैं। भले ही अभिनय ही हो, लेकिन एक साथ काम करने से जिस्म से जिस्म टकराते हैं। जब उम्र जवां हो और ऐसी खुली परिस्थितियां हों तो ऐसे रिश्ते बनने का सबसे पहला आधार देह ही बनती है। जब देह सुकून पा जाती है तो फिर दिमाग सोचना शुरू करता है और तब कलाकार रुतबा, स्टेटस आदि देखने लगता है। किसी के साथ होने या दिखने का नुकसान, फायदा सोचने लगता है। इसी के बाद एक जोड़े के कॅरियर की ऊंच-नीच उनके बीच की दूरी बढ़ा देती है।

ऊंच-नीच की इस सोच में साथी चुनने के ढेरों विकल्प भी मददगार बनते हैं। फिल्मी दुनिया में देह का आग्रह कितना प्रबल है यह इसी से जाहिर होता है कि अमृता सिंह के बाद और करीना कपूर से पहले सैफ के कई महिलाओं से संबंध रहे हैं। जितने साल का रणबीर कपूर का कॅरियर है, करीब उतनी ही लड़कियों के साथ उनके रिश्ते बन चुके हैं। अक्षय कुमार के प्रेम के ढेरों किस्से हैं। सुष्मिता सेन नियमित रूप से अपना ब्वायफ्रेंड बदल लेती हैं। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता बहुत लंबा रहा, मगर इसके बावजूद दोनों की लव लिस्ट में कई और नाम भी मौजूद हैं। ये सिर्फ चंद उदाहरण हैं।

आज के दौर के कुछ और रिश्तों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि ज्यादातर मामलों में वे ही अभिनेता-अभिनेत्रियां एक-दूसरे के नजदीक रहे या हैं, जिनके फिल्मी कॅरियर समान ऊंचाई पर रहे हैं। जैसे रणबीर कपूर-कट्रीना कैफ (बाद में आलिया भट्ट), दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सोहा अली-कुणाल खेमू, वरूण धवन-आलिया भट्ट आदि।

बिल्कुल ताजा उदाहरण लें तो गायिका नेहा कक्कड़ चार साल से हिमांश कोहली को डेट कर रही थीं। लेकिन जैसे ही इंडियन आइडल के जरिये नेहा कक्कड़ के करियर ने एक ऊंची और नई उड़ान भरी, हिमांश के साथ उनका संबंध टूट गया।

कुल मिलाकर फिल्मी दुनिया का प्यार भी अप्रत्यक्ष रूप से ही सही, ऊंच-नीच मानता है और जिंदगी में ऊंच-नीच आते ही रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रहती। हम ये भी कह सकते हैं कि आज प्यार नाम की चीज बहुत कम हो गई है और उसकी जगह प्रैक्टिकल अप्रोच ने ले ली है। 

एक सवाल के साथ अपनी लेखनी को विराम देता हूं। सवाल यह कि यदि फिल्मी दुनिया के प्रेम संबंधों में यह ऊंच-नीच न होती तो क्या सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच जीवित होते? क्या अंकिता लोखंडे उनके साथ होती तो सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच जीवित होते? शायद हां। स्वयं अंकिता ने कहा है कि सुशांत अचानक उन्हें छोड़कर चले गए। उन्हें उम्मीद थी कि वे वापस आएंगे लेकिन वे नहीं आए। तभी उनकी जिंदगी में रिया चक्रवर्ती आ गईं और सुशांत हमेशा के लिए शांत हो गए।

- लव कुमार सिंह


#love #lovelive #Romance #relationshipadvice #BollywoodRomance #IndiaForSushant