Tuesday 19 May 2020

घर में पौधे लगा ही रहे हैं तो वास्तुशास्त्र का ध्यान रखने में हर्ज नहीं है

If you are planting plants at home, then no harm in taking care of Vastushastra

  • सुख समृद्धि के लिए पौधों के प्रकार और उन्हें लगाने की दिशा बहुत महत्वपूर्ण होती है
  • Types of plants and the direction of planting are very important for happiness and prosperity

हर कोई घर में गमले रखकर उनमें पौधे लगाना चाहता है। बहुत से लोग जगह की कमी के कारण इस हसरत को पूरा नहीं कर पाते, लेकिन जिनके घर में जगह है, वे इस शौक को जरूर पूरा करते हैं। लेकिन घर में पौधे लगाने में भी वास्तुशास्त्र का बड़ा महत्व बताया जाता है। यदि वास्तुशास्त्र के अनुसार पौधे लगाए जाएं तो जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। कुछ पौधे और पेड़ घर में लगाने से विपरीत परिणाम भी मिलते हैं, इसलिए वास्तुशास्त्र का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है।

विभिन्न वास्तुशास्त्रियों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर घर में पौधे लगाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  1. तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है। इससे धन के मामले में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहती है। यह सकारात्मक ऊर्जा भी देता है। तुलसी को दक्षिण दिशा में लगाने से यह लाभ के बजाय हानि पहुंचाता है।
  2. घर की पूर्वी दिशा में फूलों के पौधे लगाने की सलाह दी जाती है। इससे बीमारियों को घर से दूर भगाने में मदद मिलती है।
  3. गमलों में यदि भारी पौधे लगाए जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है, लेकिन ऐसे भारी पौधे दक्षिण- पश्चिम कोने में हरगिज नहीं होने चाहिए।
  4. कैक्टस के पौधे घर के अंदर नहीं लगाने की सलाह दी जाती है।
  5. घर के अंदर लगाने के लिए फूलों के पौधों में गुलाब, चंपा, जैसमिन और गुड़हल उत्तम माने जाते हैं। गुड़हल विशेष रूप से कानूनी दिक्कतों को दूर करने में सहायक माना जाता है। इसे कहीं भी लगाया जा सकता है।
  6. काला गुलाब और लाल गेंदा वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर के अंदर लगाना उचित नहीं है।
  7. शयनकक्ष यानी बैडरूम के अंदर कोई भी गमला या पौधा नहीं रखना चाहिए।
  8. बांस का पौधा भी यदि घर में हो तो बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में कहीं भी लगाया जा सकता है।
  9. केले का पौधा भी घर में आर्थिक समृद्धि का सूचक है। इस पौधे को ईशान कोण (पूर्व और उत्तर दिशा के मिलने का स्थान) की दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
  10. आंवले का पौधा भी दुखों और पापों को हरने वाला कहा जाता है। इस पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है।
  11. घर के बाहरी हिस्से में श्वेतार्क (क्राउन फ्लावर) लगाने की सलाह भी वास्तुशास्त्री देते हैं। इसे गणपति का पौधा माना जाता है और इससे जीवन में समृद्धि आती है।
  12. ग्रह दोष दूर करने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए अनार का पौधा लगाने की सलाह भी वास्तुशास्त्री देते हैं।
  13. परिजात का पौधा भी शुभ है। इसे घर में लगाने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
  14. घर के मुख्य दरवाजे के बाएं तरफ शमी का पेड़ लगाने की सलाह भी वास्तुशास्त्री देते हैं। साथ ही इस पेड़ के नीचे रोजाना सरसों के तेल का दीया जलाने से शनि की कृपा दृष्टि बने रहने की बात भी कही जाती है।
  15. इनके अतिरिक्त यदि घर में जगह हो तो बेलपत्र का पौधा, नारियल का पेड़ और हल्दी का पौधा लगाने की सलाह भी जाती है। ये सभी अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
- लव कुमार सिंह
ये रोचक पोस्ट भी जरूर पढ़ें...

  • एक ही पौधे में बुढ़ापारोधी, ट्यूमररोधी, सूजन-जलन रोधी, प्रतिरोधक क्षमता वर्धक और कामोत्तेजना वर्धक गुण
https://stotybylavkumar.blogspot.com/2021/06/Wonder-Plant-Arogyapacha.html

  • घर में कुत्ता-बिल्ली पाल रखे हैं तो भोजन से पहले यह काम जरूर करें
https://stotybylavkumar.blogspot.com/2020/06/Pitfalls-of-keeping-dog-cat-at-home.html

  •  अगर शहर में रहते हैं और जगह कम है तो मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कीजिए
https://stotybylavkumar.blogspot.com/2021/06/Miyawaki-Tree-Plantation-method.html



#house #HouseKeeping #Vastushastra #Plantation #gardening

No comments:

Post a Comment