Saturday 8 February 2020

इंडियन होते हुए भी चाइनामैन क्यों कहलाते हैं कुलदीप यादव?

New Words, That ears heard and eyes read

कानों ने जो नया सुनाआंखों ने जो नया पढ़ा 

(अक्टूबर 2017) 




1930 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच हो रहा था। वेस्टइंडीज के चीनी मूल के बाएं हाथ के स्पिनर एलेक्स ने इंग्लैंड के रोबिंस को बाएं हाथ से लेग स्पिन गेंद फेंककर बोल्ड कर दिया। रोबिंस को इस पर विश्वास नहीं हुआ कि बाएं हाथ का गेंदबाज भी लेग स्पिन करा सकता है। उस गेंद से हैरानपरेशान रोबिंस पैवेलियन की ओर रुख करते हुए एलेक्स को बुरा-भला कहने लगे।

रोबिंस ने एलेक्स को जो अपशब्द कहेउनमें से एक का अर्थ भारतीय जबान में कुछ यूं था- "चीनी कहीं का..." बस उसी के बाद से बाएं हाथ के उन गेंदबाजों को "चाइनामैन" कहा जाने लगा जो लेग स्पिन भी करा सकते थे। 

भारतीय क्रिकेट टीम (#TeamIndia) के युवा गेंदबाज कुलदीप यादव (#KuldeepYadav) भी इसीलिए इंडियन (#Indian) होते हुए भी चाइनामैन कहलाते हैं। क्रिकेट के इतिहास में मात्र 4-5 गेंदबाज ही चाइनामैन (#Chinaman) गेंदबाज हुए हैं।


मेहरम यानी खून का रिश्तेदार


पिछले दिनों यह शब्द पहली बार उस समय कानों में पड़ा जब केंद्र सरकार ने हज (#Haz) पर जाने वाली महिलाओं के संबंध में नई व्यवस्था की घोषणा की। सरकार ने कहा कि 45 वर्ष की आयु से ऊपर की चार महिलाएं बिना मेहरम के भी हज पर जा सकती हैं। मेहरम यानी ऐसा व्यक्ति जो महिला का खून का रिश्तेदार हो। अर्थात 45 वर्ष से ऊपर की चार महिलाएं बिना खून के रिश्तेदार को साथ लिए भी हज पर जा सकती हैं। अभी तक हज पर जाने के लिए महिला के साथ उसके मेहरम (खून के रिश्तेदार) का होना जरूरी होता था।

प्रो बोनो लायरिंग यानी मुफ्त में मुकदमा लड़ना

किसी वकील द्वारा जनहित में किसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए बिना फीस के मुकदमा लड़ना "प्रो बोनो लायरिंग" (#ProBonoLawyering) कहलाता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने यहां और उच्च न्यायालयों में वकीलों को वरिष्ठ वकील का दर्जा देने के लिए जो योग्यताएं तय की हैंउनमें प्रो बोनो लायरिंग भी एक योग्यता है। इसके अतिरिक्त भविष्य में जज बनने के लिए भी वकीलों के लिए यह जरूरी योग्यता बन सकती है।

पाकिस्तान को अहमदिया मंजूर नहीं 

पाकिस्तान के संविधान में अहमदिया (#AhmadiyyaMuslim) समुदायों के लोगों को मुसलमान नहीं माना जाता है। इसका कारण यह है कि आम मुसलमान जहां यह विश्वास करते हैं कि मोहम्मद साहब खुदा के भेजे आखिरी पैगंबर (दूत) थेवहीं अहमदिया लोग मिर्जा गुलाम अहमद को मोहम्मद साहब के बाद एक और पैगंबर मानते हैं। इसी कारण से 1979 में जब पाकिस्तान के भौतिकी विज्ञानी अब्दुस्सलाम को नोबेल पुरस्कार मिला तो वहां कोई खुशी जाहिर नहीं की गईक्योंकि अब्दुस्लाम अहमदिया थे। पिछले दिनों पाकिस्तान (#Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कायदे आजम यूनिवर्सिटी के फिजिक्स विभाग का नाम अब्दुस्सलाम के नाम पर रखने की दरियादिली दिखाईलेकिन अब इस नाम को हटाने की तो मांग हो ही रही हैसाथ ही नवाज शरीफ के दामाद ने तो सरकार में किसी भी पद पर बैठे अहमदिया व्यक्ति को निकाल बाहर करने की मांग कर दी है।

हार्वे वीनस्टीन- ऐश्वर्या राय पर भी थी बुरी नजर

हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन (#HarveyWeinstein) पर अनेक अभिनेत्रियों द्वारा यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। अभिनेत्रियां भी मामूली नहीं बल्कि एंजेलीना जोली और ग्वीनेथ पॉल्त्रोव जैसी नामी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। और तो और बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय (#AswaryaRai) भी वीनस्टीन के चंगुल में आने से बाल-बाल बची थीं। ऐश्वर्या की हॉलीवुड की मैनेजरजो की एक महिला हैंने खुलासा किया है कि ऐश्वर्या राय से मुलाकात के दौरान वीनस्टीन नेे पूरी कोशिश की कि ऐश्वर्या की मैनेजर उन दोनों को अकेला छोड़ दे लेकिन समझदार मैनेजर वहां से नहीं हटीं। अगर मैनेजर ऐश्वर्या को वीनस्टीन के पास अकेला छोड़कर चली जाती तो वीनस्टीन उसी प्रकार की कोई न कोई कोशिश जरूर करता जैसा कि वह हॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ कर चुका था। 

375 (2)

18 वर्ष से कम आयु (अवयस्क) लड़की के साथ संबंध बनाना भारतीय कानून के अनुसा दुष्कर्म माना जाता हैलेकिन इसी कानून की धारा #375(2) कहती है कि यदि 15 से 18 वर्ष की ऐसी अवयस्क लड़की किसी की पत्नी है तो यह दुष्कर्म नहीं होगा। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने धारा 375 (2) में दिए गए इस अपवाद को गलत ठहराया है और कहा है कि चाहे पत्नी हो या कोई अन्यहर स्थिति में 18 से कम उम्र की लड़की के साथ संबंध बनाना दुष्कर्म होगा।

पहली ग्रामीण यूनिवर्सिटी

जनसंघ के नेता और समाजसेवी नानाजी देशमुख की जयंती पर आए समाचारों से पता चला कि देश की पहली ग्रामीण यूनिवर्सिटी उन्होंने ही "चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय" के नाम से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्थापित की थी। 

अर्नेस्टो चे ग्वेरा

दिल्ली में कनाट प्लेस पर टी-शर्ट छांटते हुए कई टी-शर्टों पर इनकी तस्वीर दिख जाती है। बीते नौ अक्टूबर को लैटिन (दक्षिण) अमेरिका के इस क्रांतिकारी नेता की पुण्यतिथि थी। इनका जन्म 1928 में अर्जेंटीना में हुआ था  और ये पेशे से चिकित्सक थेलेकिन 1955 में क्यूबा के फिदेल कास्त्रो से मुलाकात के बाद ये सशस्त्र क्रांति के रास्ते पर चल पड़े। 31 की उम्र में ये क्यूबा के राष्ट्रीय बैंक के अध्यक्ष और उसके बाद उद्योग मंत्री भी बने। 1964 में इन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भाषण दिया। 1959 में ये मंत्री के रूप में भारत भी आए। लेकिन जल्द ही ये 37 की उम्र में पुराने जीवन में लौट गए और कांगोबोलिविया आदि में क्रांति के लिए विद्रोहियों को प्रशिक्षित करने लगे। अक्टूबर 1967 को 39 वर्ष की उम्र में बोलिविया में इनकी हत्या कर दी गईजिसके जिम्मेदार अमेरिका और बोलिविया माने गए।

नैतिकता में गिरावट नई बात नहीं 

हम नैतिक मूल्यों में गिरावट की बात करते हैंलेकिन यह मुद्दा नया नहीं हैं। आज एक जगह पढ़ रहा था कि 1941 में एक फिल्म आई थी "नया संसार" और उस फिल्म की मुख्य थीम ही "नैतिक मूल्यों में गिरावट" थी।

देश में शादीशुदा नाबालिग लड़कियां

2011 की जनगणना के अनुसार देश में करोड़ 30 लाख नाबालिग लड़कियां शादीशुदा हैं। हिंदुओं में ऐसी लड़कियों का प्रतिशत 31, मुस्लिमों में 30.6, ईसाइयों में 12 और सिखों में 10.94 प्रतिशत है।

कुछ अन्य


यूनेस्को- संयुक्त राष्ट्र के 1946 में स्थापित संगठन यूनेस्को (मुख्यालय-पेरिस) से अमेरिका और इजराइल ने अलग होने की घोषणा की है। यूनेस्को यानी यूनाइटेड नेशंस एजूकेशनलसाइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गनाइजेशन।

टाटा टेलीसर्विसेज- मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी टाटा अब एयरटेल के हाथों में जा रही है।

गौतम बंबावले- अभी तक पाकिस्तान में भारत के राजदूत बंबावले को चीन में भारत का नया राजदूत बनाया गया है।

कॉम्पैक्ट केन एरिया नीति- यह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नीति हैजिसके तहत 15 किलोमीटर के क्षेत्र में एक मिल गन्ना खरीद के लिए अधिकृत होगी। रालोद इस नीति का विरोध कर रहा है।

कैटेलोनिया- स्पेन का एक राज्य जो अलग देश की मांग के कारण चर्चा में है। यहां इसके लिए जनमत संग्रह भी हो चुका है। यह एक समृद्ध प्रांत है और बार्सीलोना (वही बार्सीलोना ओलंपिक वाला) यहां का प्रसिद्ध शहर है।

कुलदीप नैय्यर- जनरैल सिंह भिंडरावाले की तुलना गुरु राम रहीम से करने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर को पूर्व में दिया गया सम्मान वापस ले लिया।
लव कुमार सिंह

No comments:

Post a Comment