Friday 24 September 2021

किस देश के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी द्वारा इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी करने का फैसला चर्चा में है?

The decision of the daughter of the former President of which country to leave Islam and return to Hinduism is in discussion?


सामान्य ज्ञान (अंतर्राष्ट्रीय) General Knowledge (International)


किस जानवर को अमेरिका के ओहियो प्रांत की एक अदालत ने कानूनन इंसान के रूप में मान्यता दी है? Which animal has been legally recognized as human by a court in the US state of Ohio?

अदालत ने कोलंबिया के कुख्यात ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के 100 दरियाओ घोड़ों को अमेरिका में कानूनन इंसान के रूप में मान्यता दी है। इन जंगली जानवरों के संरक्षण के लिये यह फैसला दिया गया है।

किस देश के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी द्वारा इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी करने का फैसला चर्चा में है? The decision of the daughter of the former President of which country to leave Islam and return to Hinduism is in discussion?

इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णों की बेटी सुकमावती ने 26 अक्टूबर को हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। इससे पहले वह इस्लाम धर्म को मानती थीं।

अंतर्राष्टरीय अंतरिक्ष केंद्र में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग हुई। यह कौन सी और किस देश की फिल्म थी? For the first time a film was shot at the International Space Center. Which and which country's film was this from?

रूस की फिल्म 'द चैलेंज' की शूटिंग अंतरिक्ष में की गई है। शूटिंग टीम 12 दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर रही।

गुलियन बेरी सिंड्रोम क्या है और यह क्यों चर्चा में है? What is Gullian Berry Syndrome and why is it discussed?

गुलियन बेरी सिंड्रोम एक बीमारी है जिसमें व्यक्ति की प्रतीक्षा प्रणाली उसकी नसों पर हमला करती है। यह एक आम बीमारी नहीं है और बहुत कम देखने को मिलती है। यह इसलिये चर्चा में है क्योंकि ब्रिटेन में विशेषज्ञों ने कोरोना रोधी वैक्सीन के साइड इफेक्ट में इस बीमारी को भी शामिल किया है।

जीका बुखार क्या है? यह किस कारण से होता है? What is Zika Fever? For what reason does this happen?

जीका बुखार एक विषाणु यानी वायरस जनित रोग है। यह एडीज नामक मच्छर के दिन में काटने से मानव शरीर में प्रवेश करता है। उल्लेखनीय है कि डेंगू बुखार भी एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। उधर मलेरिया बुखार मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में जीका बुखार का पहला केस कानपुर में पाया गया। 

ब्लैक लाइव्स मैटर क्या है और क्रिकेट में इसकी चर्चा क्यों है? What is Black Lives Matter and why is it discussed in cricket?

अश्वेतों के समर्थन में चलने वाला अभियान ब्लैक लाइव्स मैटर (बीएलएम) कहलाता है। 2020 में अमेरिका में अश्वेत नागरिक के पुलिस कस्टडी में मौत के बाद पूरी दुनिया में प्रदर्शन हुए थे और इसके बाद ब्लैक लाइव्स मैटर्स नाम से मुहिम चली। इसको समर्थन देने के लिए खेलों में भी खिलाड़ी घुटने के बल बैठते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में भी विभिन्न टीमों के खिलाड़ी मैच से पहले  घुटने के बल बैठते हैं। आईसीसी ने इसे वैकल्पिक रखा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने इसे अपने खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य किया है। इसी टीम के खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिससे उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

किस देश में अक्टूबर में 'हिंदू विरासत माह' मनाया जा रहा है? In which country 'Hindu Heritage Month' is being celebrated in October?

हिंदू विरासत माह अमेरिका में मनाया जा रहा है। इसके तहत अमेरिका के 50 राज्यों में से 20 राज्यों के 40 से अधिक शहरों में समारोहों का आयोजन हो रहा है।

2021 का अर्थशास्त्र का नोेबेल पुरस्कार किसे मिला है? Who has won the Nobel Prize in Economics for 2021?

2021 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार तीन अमेरकी वैज्ञानिकों डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को मिला है। इन्हें अनपेक्षित प्रयोगों या तथाकथित 'प्राकृतिक प्रयोगों' से निष्कर्ष निकालने पर यह पुरस्कार मिला है। इन्होंने आर्थिक विज्ञान में अनुभवजन्य कार्य को पूरी तरह बदल दिया है। इनके शोध ने अनेक महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने की हमारी क्षमता में काफी सुधार किया है। इनके शोध से पता चला है कि प्राकृतिक प्रयोग ज्ञान का एक समृद्ध स्रोत है।

फ्रांसेस हौगेन कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं? Who is Frances Haugen and why is she in the news?

फ्रांसेस हौगेन, फेसबुक की पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। अब वे व्हिसिल ब्लोअर की भूमिका में हैं। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस में फेसबुक के बारे में गवाही दी थी और आरोप लगाया था कि फेसबुक लोगों का ध्रुवीकरण करता है।

मंगल ग्रह के रहस्यों का पता लगाने के लिए नासा द्वारा भेजे गए रोवर का क्या नाम है और उसने ताजा जानकारी क्या दी है? What is the name of the rover sent by NASA to find out the mysteries of Mars and what has it given the latest information?

इस रोवर का नाम 'पर्सिवरेंस' है। यह 18 फरवरी 2021 को मंगल ग्रह पर उतरा था। यह मंगल के जेजेरो क्रेटर (महाखड्ड, सबसे बड़े गड्ढे) का चक्कर लगा रहा है।  इसने जो ताजा जानकारी दी है उससे पता चलता है कि किसी समय मंगल पर भरपूर पानी था। जेजेरे क्रेटर में कभी झील हुआ करती थी।

सौ साल से भी ज्यादा समय के बाद मलेरिया  की वैक्सीन बन गई है। इसका नाम क्या है? More than a hundred years later, a malaria vaccine has been developed. what is his name?

मलेरिया की वैक्सीन को बनने में सौ साल से भी ज्यादा का समय लग गया। इस वैक्सीन का नाम वैज्ञानिक नाम आरटीएस एस/एएस01 (RTS,S/AS01) है। इसका ब्रांड या लोकप्रिय नाम 'मसरिक्विरिक्स है'। घाना, केन्या और मलावी में शुरुआती जांच में सफल पाए जाने के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि सब सहारन अफ्रीका और मलेरिया ग्रस्त अन्य इलाकों में टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। हालांकि RTS,S वैक्सीन केवल मलेरिया के परजीवी के स्पोरोजोइट रूप को ही निशाना बनाने में सक्षम है। स्पोरोजाइ फॉर्म मच्छर के काटने और परजीवी के लीवर तक पहुंचने के बीच का वक्त होता है। इसीलिए यह वैक्सीन 40 फीसदी ही प्रभावी है, लेकिन फिर भी इसे ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इतने से भी दुनिया में लाखों लोगों की जान बच सकेगी। इस वैक्सीन को ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन कंपनी ने बनाया है।

12 अक्टूबर को कौन सा अंर्तराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है? Which international day is celebrated on 12 October?

12 अक्टूबर को विश्व आर्थराइटिस दिवस मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त 4 अक्टूबर को विश्व पर्यावास दिवस (वर्ल्ड  हैबिटेट डे) और 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

विश्व दृष्टि दिवस किस दिन मनाया जाता है? World Sight Day is observed on which day?

14 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है।

अब्दुल कादिर खान का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। अब्दुल कादिर खान कौन थे? Abdul Qadir Khan passed away at the age of 86. Who was Abdul Qadir Khan?

अब्दुल कादिर खान पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक थे। उनका जन्म भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। वह एक विवादित व्यक्ति थे। उन पर परमाणु तकनीक की चोरी करने और उसे बेचने का भी आरोप लगा था।

विश्व भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत की स्थिति क्या रही है? What is India's position in the World Hunger Index 2021?

2021 के विश्व भुखमरी सूचकांक में भारत 116 देशों की सूची में 101वें स्थान पर रहा है। पिछले साल 107 देशों की सूची में भारत का स्थान 94वां था। इस सूची में भारत के फिसलने का कारण कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन को माना जा रहा है।

वो कौन सा हथियार है जिसे रूस से खरीदने पर अमेरिका, भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है? Which is the weapon that America can impose sanctions on India for buying from Russia?

यह हथियार 'एस-400 एंटी मिसाइल सिस्टम' है।  यह रूस का बेहद आधिनुक मिसाइल सिस्टम है जिसकी तुलना अमेरिका के बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम 'पैट्रिअट' मिसाइल से होती है। एस-400  सिस्टम होने पर दुश्मन की कोई भी मिसाइल भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही मार गिरा दी जाएगी। भारत ने 2018 में रूस से पांच एस-400 मिसाइल सिस्टम का सौदा किया था। इनकी आपूर्ति दिसंबर 2021 तक होने की संभावना है। अमेरिका इस सौदे से बेहद नाराज है। तुर्की द्वारा रूस से यही हथियार खरीदने पर वह तुर्की पर प्रतिबंध लगा चुका है। 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के बाद अमेरिका ने अपने यहां एक कानून बनाया है जिसे काटसा (काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन ऐक्ट- CAATSA) कहा जाता है।  यह कानून कहता है कि जो भी देश रूस से सैन्य उपकरण खरीदेगा, उस पर अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है।

चीन की नई आर्थिक नीति का क्या नाम है और यह नीति क्या है? What is the name of China's new economic policy and what is this policy?

चीन की नई आर्थिक नीति के नाम 'कॉमन प्रॉस्पेरिटी' (साझा समृद्धि) रखा गया है। इस नीति में घरेलू बाजार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। दावा किया गया है कि इस नीति का उद्देश्य लोगों के बीच संपत्ति की बढ़ती खाई को कम करना है। इस नीति के तहत ही अभी तक वैश्विक बाजार में कद बढ़ा रहीं चीन की अलीबाबा और टेन्सेंट जैसी कंपनियों ने घरेलू बाजार में भारीभरकम निवेश की घोषणा की है। हालांकि आलोचक कह रहे हैं कि यह चीनी सरकार का नया तरीका है जिससे वह देश में व्यापार और समाज को ज्यादा अच्छी तरह नियंत्रित कर सकती है।

जेम्स बांड सीरीज की नई फिल्म का क्या नाम है? इससे पिछली फिल्म कौन सी थी और कब आई थी? What is the name of the new film in the James Bond series? Which was the last film and when did it come out?

जेम्स बांड सीरीज की नई फिल्म 'नो टाइम टू डाई' है। यह बांड सीरीज की 25वीं फिल्म है। इसमें डेनियल क्रेग आखिरी बार बांड के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले 2015 में 'स्पेक्ट्रा' आई थी। पहली फिल्म 1960 में 'डॉक्टर नो' आई थी। यह इयान फ्लेमिंग के जासूसी उपन्यास पर आधारित थी।

इस बार का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिला है? Who has won this year's Nobel Prize in Literature?

2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाग को मिला है। उन्हें स्वीडिश अकादमी की तरफ से एक करोड़ स्वीडिश क्राउन मिलेंगे जो करीब 11 लाख 40 हजार डॉलर होंगे। 73 वर्ष के गुनराह ने 10 उपन्यास लिखे हैं जिनमें 'पेरेडाइज' और 'डेजर्शन' प्रमुख हैं।

2021 का शांति को नोबल पुरस्कार किसे दिया गया है? Who has been awarded the Nobel Peace Prize for 2021?

2021 का नोबेल शांति पुरस्कार दो पत्रकारों मारिसा रेसा और दिमित्री मुराटोव को दिया गया है। इन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिये किए गए प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। मारिया रेसा फिलीपींस के जबकि दिमित्री मुराटोव रूस के पत्रकार हैं। मारिया रेसा न्यूज साइट रैप्लर की सह संस्थापक हैं, जबकि मुराटोव ने स्वतंत्र समाचार पत्र नोवाजा गजेता निकाला था।

2021 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है? Who has been awarded the 2021 Nobel Prize in Chemistry?

2021 का रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए एक सटीक और नया उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। रसायन शास्त्र में अभी तक दो प्रकार के ही उत्प्रेरक या कैटेलिस्ट ज्ञात थे। पहला धातु और दूसरा एंजाइम। इन दोनों वैज्ञानिकों ने एक तीसरे उत्प्रेरक का विकास किया जिसे असममित आर्गेनोकैटलिसिस कहा गया है। यह छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है।

इस बार का चिकित्सा का नोबल पुरस्कार किसे और किस काम के लिये मिला है? Who has got the Nobel Prize for Medicine this time and for what work?

इस बार का चिकित्सा क्षेत्र का नोबल पुरस्कार अमेरिका के डेविड जूलियस और एर्डम पटापौटियन को मिला है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि हमारी त्वचा को अलग-अलग तापमान और दबाव का अनुभव कैसे होता है। इन्होंने उन सेंसर्स की पहचान की है जो त्वचा को अलग-अलग दाब और ताप का अनुभव कराते हैं। इस खोज से दर्द से जुड़ी परेशानयों का सटीक इलाज मिल सकेगा। साथ ही दबाव को अनुभव करने वाले सेंसर्स का पता लगने से दिल की बीमारियों के इलाज का भी नया रास्ता खुल  सकेगा।

इस बार का भौतिक विज्ञान का नोबल पुरस्कार किसे दिया गया है? Who has been awarded this year's Nobel Prize in Physics?

जापान के स्युकुरो मनाबे, जर्मनी के क्लास हेसलमैन और इटली के जियोर्जियो पैरिसी को इस बार को नोबेल  पुरस्कार मिला है। इन विज्ञानियों ने भौतिकी की कुछ बहुत जटिल प्रक्रियाओं को समझने में मदद की। जलवायु परिवर्तन इसका एक उदाहरण है। इन विज्ञानियों की खोज ने ही क्लाइमेट मॉडल बनाने का रास्ता खोला था।

पैंडोरा पेपर्स क्या हैं और ये क्यों चर्चा में हैं? What are the Pandora Papers and why are they in the news?

पैंडोरा पेपर्स करोड़ों दस्तावेज हैं जो भारत समेत 91 देशों को वर्तमान और पूर्व नेताओं, अफसरों और मशहूर हस्तियों के वित्तीय रहस्यों को उजागर करने का दावा करते हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर का भी नाम है। दस्तावेजों में कहा गया है कि सचिन की विदेशों में भी संपत्तियां हैं। सचिन के वकील ने इन्हें वैध निवेश बताया है। इन दस्तावेजों के बारे में इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टीगेटिव जर्नलिस्ट (आईसीआईजे) ने एक रिपोर्ट के जरिये खुलासा किया है। यह रिपोर्ट 117 देशों के 150 मीडिया संस्थानों के 600 पत्रकारों की मदद से तैयार की गई है। जहां तक शाब्दिक अर्थ की बात है तो पैंडोरा पेपर्स का अर्थ है- भानुमति के पिटारे से निकले दस्तावेज। भानुमति के पिटारे का अर्थ है- तरह-तरह की वस्तुओं से भरा हुआ पिटारा। पैंडोरा शनि का एक आंतरिक उपग्रह भी है।

जापान के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं? Who has become the new Prime Minister of Japan?

जापान के पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा वहां के नए प्रधानमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने आम चुनावों की घोषणा कर दी।

दुनिया का सबसे अधिक उम्र का जीवित पुरुष होने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में किसके नाम दर्ज हुआ है? Who has entered the Guinness Book of Records for being the world's oldest living man?

यह रिकॉर्ड स्पेन के सैटर्निनो गार्सिया के नाम दर्ज हुआ है। उनकी उम्र रिकॉर्ड दर्ज करते समय (3 अक्टूबर 2021) 112 वर्ष 211 दिन थी। गार्सिया ने इतनी लंबी उम्र का श्रेय अपने जीवन की शांति और तनाव रहित जीवनशैली को दिया है। 

किस देश में महिलाओं के बहुमत वाली संसद का गठन हुआ है? Which country has formed a women's majority parliament?

यह देश यूरोपीय देश आइसलैंड है, जहां 63 सदस्यों वाली संसद में 33 सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

इंटरनेशनल एमी अवार्ड 2021 के लिये भारत की कौन सी वेब सीरीज को नामांकन हासिल हुआ है? Which Indian web series has been nominated for the International Emmy Awards 2021?

राम माधवानी निर्मित वेब सीरीज 'आर्या' को एमी अवार्ड के लिये नामांकित किया गया है। एमी पुरस्कार टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है और मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे फिल्मों के ऑस्कर अवार्ड, नाटक के टोनी अवार्ड और संगीद के ग्रैमी अवार्ड के समकक्ष माना जाता है। यहां बताते चलें कि भारत से एमी अवार्ड में विजेता रहने वाली पहली वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' (2020 में) बनी थी। यह निर्भया गैंग रेप पर आधारित थी।

जर्मनी में हुए आम चुनावों के क्या नतीजे रहे हैं? वहां नई सरकार कौन बना रहा है? What were the results of the general elections held in Germany? Who is forming the new government there?
जर्मनी के आम चुनावों में चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी यूनियन ब्लाक (कंजरवेटिव) चुनाव हार गई है।  यह पार्टी 2005 से सत्ता में थी। जीत 'सोशल डेमोक्रेटिक गठबंधन' को मिली है, जिसके नेता ओलाफ स्कोल्ज नई सरकार के मुखिया होंगे। यह तीन पार्टियों की गठनबंधन सरकारी होगी। दूसरी दो पार्टियां ग्रींस और फ्री डेमोक्रेट्स हैं।

'टू प्लस टू वार्ता' क्या होती है? इसमें कौन लोग भाग लेते हैं? What is 'two plus two talks'? Who participates in this?
'टू प्लस टू वार्ता' में दो देशों के दो-दो मंत्री भाग लेते हैं। पिछले कुछ सालों से इस तरह की वार्ताएं काफी होने लगी हैं। इस वार्ता में दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री भाग लेते हैं। अभी 11 सितंबर 2021 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ऐसी वार्ता हुई थी। अब भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही 'टू प्लस टू वार्ता' होने जा रही है।

विश्व रेबीज दिवस किस दिन मनाया जाता है?
विश्व रेबीज दिवस 28 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन रेबीज से बचाव के लिए टीका विकसित करने वाले लुई पाश्चर की पुण्यतिथि होती है।

क्वाड का पूरा नाम क्या है? कौन-कौन से देश इसके सदस्य हैं? What is the full name of Quad? Which countries are its members?

क्वाड का पूरा नाम तो क्यूएसडी (QSD) है यानी क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग। इसमें क्वाड्रीलेटरल शब्द के पहले तीन अक्षरों को लेकर 'क्वाड' नाम दिया गया है। क्वाड एक नया संगठन है जिसे अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान और भारत ने मिलकर बनाया है। हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखत और क्षेत्र में शांति स्थापित रखने के उद्देश्य से इस संगठन का गठन किया गया है।

ऑकस यानी एयूकेयूएस (AUKUS) नाम का नया गठबंधन किन देशों के बीच बना है? A new alliance named AUKUS has been formed between which countries?

एयूकेयूएस नाम का संगठन आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन और अमेरिका के बीच बना है। इसे हिंद प्रशांत क्षेत्र में नई चुनौतियों का मुकाबला करने और चीन के खिलाफ मजबूती से खड़ा होने के लिये बनाया गया है। इस संगठन से फ्रांस नाराज है क्योंकि अमेरिका द्वारा आस्ट्रेलिया को परमाणु पनडुब्बी देने के फैसले के बाद आस्ट्रेलिया ने फ्रांस से  मिलने वाली पनडुब्बी के करार को रद्द कर दिया है।

'फ्रैंकस्टाइन' नाम का उपन्यास क्यों चर्चा में है? Why is the novel named 'Frankenstein' in the news?

यह उपन्यास 1818 में छपा था और इसे मैरी शैली नामक अंग्रेजी उपन्यासकार ने लिखा था। 16 सितंबर को इंटरनेट पर इस उपन्यास के पहले संस्करण की नीलामी की गई और यह उपन्यास 11.7 लाख डॉलर यानी करीब 8.5 करोड़ रुपये में बिका।

दुनिया का कौन सा इलाका ड्रग्स का 'गोल्डन ट्रायंगल' कहलाता है? Which part of the world is known as the 'Golden Triangle' of drugs?

म्यांमार, लाओस और थाईलैंड के बीच का इलाका ड्रग्स का गोल्डन ट्रायंगल कहलाता है। यह भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों के निकट है, इसलिये असम और इसके आसपास के क्षेत्र तस्करों के निशाने पर रहते हैं।

कनाडा में मध्यावधि चुनाव हुए हैं। मध्यावधि चुनाव क्या होते हैं और भारत में पहले मध्यावधि चुनाव कब हुए थे? Midterm elections have been held in Canada. What are mid term elections and when were the first mid term elections held in India?

हर लोकतांत्रिक  देश में एक निश्चित अवधि के बाद चुनाव होते हैं। जैसे भारत में हर पांच साल में चुनाव होते हैं। यदि किसी कारण से सत्ता में मौजूद पार्टी की सरकार अपना कार्यकाल पूरा न कर पाए और दूसरी कोई पार्टी भी सरकार न बना पाए तो ऐसे में तय अवधि से पहले होने वाले चुनाव मध्यावधि चुनाव कहलाते हैं। भारत में पहले मध्यावधि चुनाव 1971 के लोकसभा चुनाव थे। इससे पहले 1967 में लोकसभा चुनाव हुए थे। इस हिसाब से 1972 में चुनाव होने थे, लेकिन सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में बिखराव होने के कारण प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने समय से पहले मध्यावधि चुनाव कराने का फैसला किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका एक और शीत युद्ध नहीं चाहता। ये शीत युद्ध क्या होता है? What is the cold war?

शीत युद्ध यानी कोल्ड वार एक ऐसा युद्ध है जो बिना सेना और हथियारों के लड़ा जाता है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद के समय में अमेरिका और सोवियत रूस के बीच उत्पन्न तनाव की स्थिति को शीत युद्ध के नाम से जाना जाता है। कुछ इतिहासकार इसे 'शस्त्र सज्जित शांति' भी कहते हैं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद रूस के नेतृत्व में साम्यवादी और अमेरिका के नेतृत्व में पूंजीवादी देश दो खेमों में बंट गये। दोनों पक्षों में युद्ध कभी नहीं हुआ लेकिन दोनों गुट इस प्रकार का माहौल बनाते रहे जैसे युद्ध बिल्कुल सामने ही हो। 1991 में जब सोवियत संघ बिखरकर कई देशों में बंट गया तो शीत युद्ध की समााप्ति हो गई।

चीन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेशों में एक विशेष क्षेत्र की नई परियोजनाएं शुरू नहीं करने का वादा किया है। ये कौन से क्षेत्र की परियोजनाएं हैं? China has promised at the United Nations General Assembly not to start new projects in a particular area abroad. Which sector projects are these?

चीन ने वादा किया है कि वह अब विदेशों में कोयला आधारित नई परियोजनाएं शुरू नहीं करेगा। जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के तहत चीन ने यह वादा किया है। विदेशों में इस तरह की परियोजनाओं के लिए धन देने पर चीन की काफी आलोचना होती रही है।

किस देश ने ट्रेन को लांचिंग पैड बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है? Which country has tested a ballistic missile by making a train a launching pad?

यह देश उत्तर कोरिया है, जिसने ट्रेन को लांचिंग पैड बनाकर दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है।

15 सितंबर को कौन सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है? Which international day is celebrated on 15th September?

15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस भी मनाया जाता है। 15 सितंबर 1997 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर संसदीय संघ के जरिये लोकतंत्र के लिये यूनिवर्सल घोषणा की थी।

16 सितंबर को कौन सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है? Which international day is celebrated on 16 September?

16 सितंबर को विश्व ओजन दिवस मनाया जाता है। 

कौन सा देश 2022 से भारत में विशेष रूप से प्रशिक्षित एक लाख श्रमिकों को अपने यहां रोजगार देगा?

इसका उत्तर जापान है। जापान ने भारत के साथ इस प्रकार का करार कुछ वर्ष पहले किया था। 


- लव कुमार सिंह

No comments:

Post a Comment