Tuesday 29 June 2021

सीमा सड़क संगठन : सीमाओं से परे काम करता ब्रो

भारत में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

86 किमी लंबी यह सड़क पूर्वी लद्दाख के उमलिंगा टॉप पर बनाई गई 

बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) यानी सीमा सड़क संगठन देश के लिए कमाल का काम कर रहा है। 28 जून 2021 को बीआरओ द्वारा बनाए गए 63 पुल देश को समर्पित किए गए। ये पुल छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में स्थित हैं। इसी कड़ी में बात करते हैं बीआरओ द्वारा कुछ साल पहले बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क की।

World's highest road

  • नवंबर 2017 को  सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ (BRO- बार्डर रोड आर्गनाइजेशन) ने पूर्वी लद्दाख में वाहनों के आवागमन वाली दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बना डाली।
  • यह सड़क समुद्र तल से 19300 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है। 
  • 86 किलोमीटर लंबी यह सड़क पूर्वी लद्दाख (East Ladakh) के उमलिंगा टॉप पर बनाई गई है। 
  • जिस प्रोजेक्ट के तहत यह सड़क बनी है उसका नाम हिमांक है। इस सड़क को बनाने के लिए बीआरओ के अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई।
सीमा सड़क संगठन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क मार्ग के निर्माण और व्यवस्थापन का काम करता है। इसकी स्थापना 7 मई 1960 को हुई थी। इसका आदर्श वाक्य है- श्रमेण सर्वम् साध्यम्

सबसे गहरी सड़क (World's deepest road)



  • अब जब हमने यह जान ही लिया कि दुनिया की सबसे ऊंची सड़क भारत में बन गई है तो लगे हाथ यह भी जान लेते हैं कि दुनिया की सबसे गहरी सड़क कहां पर है। 
  • दुनिया की सबसे गहरी सड़क एइकसंड या इकसंड टनल (Eiksund tunnel) के नाम से (ऊपर चित्र में) नार्वे में है।
  • यह रोड टनल 7765 मीटर लंबी है और पृथ्वी की सतह से 287 मीटर नीचे तक पहुंच जाती है।
  • यह सड़क 2008 में ट्रैफिक के लिए खोली गई थी।

सबसे लंबी सड़क (world's longest road)

  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार पैन अमेरिकन हाईवे  दुनिया की सबसे लंबी सड़क है। 
  • इसकी लंबाई 48 हजार किलोमीटर है। 
  • यह हाईवे केवल 100 मीटर के एक पहाड़ी और दलदली क्षेत्र को छोड़कर उत्तर और दक्षिण अमेरिका के लगभग सभी देशों को जोड़ता है।
  • 100 मीटर के इस हिस्से को डैरियन गैप के नाम से जाना जाता है। 

भारत में सबसे लंबी सड़क (India's longest road)

  • भारत की सबसे लंबी सड़क एनएच (नेशनल हाईवे) 44 को माना जाता है। 
  • यह हाईवे श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जाता है और इसकी लंबाई 3745 किलोमीटर है।

- लव कुमार सिंह



No comments:

Post a Comment