Saturday 12 June 2021

जी 7 समूह क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं?

What is the G7 group and which countries are included in it?



जी-7 समूह दुनिया की सात सबसे बड़ी, विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, जापान, जर्मनी और इटली शामिल हैं। इसे ग्रुप ऑफ सेवन भी कहते हैं। यह समूह खुद को 'कम्युनिटी ऑफ वैल्यूज' अर्थात मूल्यों का आदर करने वाला समूह मानता है। इसके प्रमुख सिद्धांत हैं- स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की सुरक्षा, लोकतंत्र और कानून का शासन, समृद्धि और सतत विकास। इस समूह का कोई मुख्यालय नहीं है।

जी-7 समूह की पहली बैठक कब हुई थी? When was the first meeting of the G-7 group held?

जी समूह की पहली बैठक 1975 में फ्रांस में हुई थी। तब यह छह देशों का समूह था। अगले साल यानी 1976 में इसमें कनाडा भी शामिल हो गया। 1977 से इस समूह के शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ भी प्रतिनिधित्व करता है। भारत और आस्ट्रेलिया जैसे देशों को इस समूह के सम्मेलनों में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद चीन जी-7 समूह का हिस्सा क्यों नहीं है? Why is China not a part of the G-7 group despite being the world's second largest economy?
चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तो है लेकिन यहां दुनिया की सबसे बड़ी आबादी भी रहती है जिससे चीन की प्रति व्यक्ति आय जी-7 समूह के अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम हो जाती है। ऐसे में चीन को उन्नत या विकसित अर्थव्यवस्था नहीं माना जाता है।
2021 में जी-7 समूह का 47वां वार्षिक शिखर सम्मेलन कहां पर हुआ और इसमें क्या प्रमुख घोषणा हुई? Where was the 47th annual summit of the G-7 group held in 2021 and what was the major announcement in it?
2021 का सम्मेलन ब्रिटेन के कार्बिस बे में हुआ। इसमें जी-7 समूह की तरफ से गरीब देशों को कोरोना वैक्सीन की एक अरब खुराक देने की प्रमुख घोषणा की गई। इसमें अमेरिका 50 करोड़ खुराक, ब्रिटेन 10 करोड़ खुराक और फ्रांस 3 करोड़ खुराक देगा। बाकी खुराक समूह के अन्य देश देंगे।
किस देश के मिलने से जी-7 समूह, जी-8 समूह हो गया था, लेकिन बाद में इस देश को समूह से निकाल दिया गया? With which country's merger the G-7 group became a G-8 group, but later this country was expelled from the group?
1997 में रूस को जी-7 समूह में शामिल किया गया था। इस प्रकार यह जी-8 समूह बन गया। 2014 में क्रीमिया विवाद के कारण रूस को इस समूह से निकाल दिया गया और यह फिर से जी-7 समूह हो गया। (2014 में रूस ने क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस में मिला लिया था। इससे पहले तक यह यूक्रेन का हिस्सा हुआ करता था।
2021 के जी-7 समूह के शिखर सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौन सा नया नारा दिया? Which new slogan was given by Prime Minister Narendra Modi as the special guest at the 2021 G-7 summit?
प्रधानमंत्री मोदी ने नारा दिया- वन अर्थ, वन हेल्थ। इसके तहत उन्होंने दुनिया के हर नागरिक के लिए एक जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं होने  की बात रखी। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर में दुनिया के तमाम देशों में भेदभाव खत्म किया जाना चाहिए। दूसरे वैश्विक नेताओं ने उनकी इस बात का स्वागत किया।
चीन की महत्वाकांक्षी योजना 'वन बेल्ट वन रोड' (ओबीओआर) के जवाब में जी-7 समूह के देशों ने किस नई महा परियोजना की घोषणा की है? In response to China's ambitious plan 'One Belt One Road' (OBOR), which new major project has been announced by the countries of the G-7 group?
जी-7 की इस परियोजना का नाम 'बिल्ड बैक बेटर वर्ल्ड' (बी2डब्लू) होगा। इसके तहत विकासशील देशों में 2035 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की राशि खर्च की जाएगी।
- लव कुमार सिंह


3 comments:

  1. This post was very informative 🙏😊

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृपया मेरे ब्लॉग पर अन्य रोचक पोस्ट भी देखें और मेरे ब्लॉग को फॉलो करें। इसके अलावा मेरा एक चैनल कविताओं/व्यंग्य का भी है। उसमें कई वीडियो बहुत रोचक हैं। इसका पता है- https://www.youtube.com/channel/UCX1tdKk0tFMpmf7N0u-Ho7Q
      यदि समय मिले तो एक बार उसे भी देखें। एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद।

      Delete
  2. कोहली या केन? कौन बनेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता? हमनें एक पंडित जी से पूछा तो सुनिए उन्होंने क्या जवाब दिया... https://youtu.be/c7IcemzaFUQ

    ReplyDelete