Sunday 5 July 2020

कौन-कौन से देशी एप बन सकते हैं चीनी एप्स का विकल्प?

Which native apps can become a substitute for Chinese apps?


कौन-कौन से देशी एप बन सकते हैं चीनी एप्स का विकल्प?


चीनी एप्स पर बैन के बाद यदि आप इस उधेड़बुन में है कि कौन सा देशी एप अपनाया जाए जिससे चीनी एप्स जैसी ही सुविधाएं मिलें तो आपके लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं। आइए इस पोस्ट में इन देशी एप्स पर एक नजर डालते हैं। इन स्वदेशी एप्स को करोड़ों भारतीय डाउनलोड कर चुके हैं।


00000

एलिमेंट्स (#ElymentsApp)

सुविधाएं/विशेषताएं

  • इसे भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप कहा जा रहा है। इसे पांच जुलाई 2020 को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एक कार्यक्रम में लॉन्च किया।
  • इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • शुरुआत में यह ऐप 8 भाषाओं में उपलब्ध है।
  • इसमें ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी है।
  • इस ऐप का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया ऐप के फीचर्स को जोड़कर एक ही ऐप में उपलब्ध कराना है।
  • इस ऐप में यूजर्स के डाटा की प्राइवेसी को लेकर खास ध्यान रखा गया है। यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसा फीचर शामिल किया गया है। यूजर्स की अनुमति के बिना उनका डाटडा किसी थर्ड पार्टी को नहीं दिया जा सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इस ऐप में एआर करेक्टर से लेकर इन-बिल्ट फिल्टर्स तक के सपोर्ट की व्यवस्था है।

लोकप्रियता

लॉन्चिंग के कुछ ही घंटों के अंदर इस ऐप को लाखों लोगों ने डाउनलोड कर लिया था।

निर्माता

इस ऐप को डिजाइन तो इंजीनियरों ने ही किया है लेकिन इसके मालिक और संस्थापक सुमेरू सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड हैं और सुमेरू को इस काम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का भी साथ मिला है।


00000


रोपोसो (#Roposo)

सुविधाएं/विशेषताएं

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म है।
  • टिकटॉक की तरह वीडियो और फोटो शेयर कर सकते हैं।
  • वीडियो बनाने वालों को कमाई करने का भी मौका है।
  • 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • वीडियो बनाने के लिए वॉयस ओवर, फिल्टर, स्टिकर, इफेक्ट आदि की सुविधा है।
  • एंड्रायड और आईओएस, दोनों पर डाउनलोड हो सकता है।

लोकप्रियता

तीन-चार जून तक पांच करोड़ से ज्यादा बार गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड हुआ।

निर्माता

रोपोसो को आईआईटी दिल्ली के एलुमिनी मयंक भंगाडिया, अविनाश सक्सेना और कौशल सुभान ने 2013 में बनाया था। मूल रूप से यह फैशन प्लेटफार्म के रूप में शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही यह सोशल मीडिया प्लेटफार्म में बदल गया।


00000


चिंगारी (#Chingari)

सुविधाएं-विशेषताएं

  • टिकटॉक की तरह शॉर्ट वीडियो शेयर करने का विकल्प है।
  • अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा को सपोर्ट करता है।
  • वीडियो अपलोड-डाउनलोड करने की सुविधा
  • दोस्तों के साथ चैटिंग
  • फीड के जरिये ब्राउजिंग के साथ वाट्सअप स्टेटस
  • वीडियो-ऑडियो क्लिप्स, जिफ स्टीकर्स और फोटो के साथ क्रिएटिविटी की सुविधा

लोकप्रियता

रिलीज होने के 72 घंटे में पांच लाख से अधिक बार डाउनलोड। 22 दिनों से कम समय में एक करोड़ से अधिक बार डाउनलोड।

निर्माता

बिस्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम (बेंगलुरू के प्रोग्रामर)


00000

टकाटक (#TakaTak)

सुविधाएं-विशेषताएं

  • शॉर्ट वीडियो ऐप जो टिकटॉक का विकल्प माना जा रहा है।
  • फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
  • गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • जल्द ही एप्पल के ऐप स्टोर पर भी लॉन्च होने की संभावना है। 
  • इसका पहला वर्जन अंग्रेजी के अलावा 9 भाषाओं में उपलब्ध है। 
  • टकाटक का यूजर इंटरफेस टिकटॉक की तरह ही है।

लोकप्रियता

इसे लॉन्च होने के बाद से 50 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इस ऐप को 5 में से 4.3 की रेटिंग मिली है।

निर्माता

इस ऐप को वीडियो प्लेयर और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर ने लॉन्च किया है।


00000


रिजिल (#Rizzle)

सुविधाएं-विशेषताएं

  • यह कोलेब्स और इंट्रेक्शन के लिए 60 सेकेंड वीडियो ऐप है।
  • इसमें दोस्तों के साथ कोलैब और वीडियो बनाना बहुत ही सरल है।
  • साथ में दुनियाभर में कहीं भी लोगों से बात की जा सकती है। 
  • मिनी सीरीज और टॉक शो बनाया जा सकता है।
  • इस पर हर हफ्ते नए-नए कॉन्टेस्ट भी आयोजित होते हैं, जिनमें पुरस्कार मिलते हैं।
  • अगर आप एक महीन में अच्छी क्वालिटी के 30 वीडियो इस पर बनाते हैं तो आपके चैनल को प्रीमियम स्टेटस मिल जाता है।

लोकप्रियता

यह ऐप भी बहुत तेजी से लोकप्रिय हुआ है और लाखों लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।

निर्माता

रिजिल ऐप या रिजिल टीवी की सह संस्थापक और सीईओ विद्या नारायण हैं। उन्होंने लक्ष्मीनाथ डोंडेटी के साथ इसे शुरू किया है। दोनों जून 2019 में रिजिल ऐप लेकर आए। यह एक अमेरिकी-भारतीय स्टार्ट अप है, जिसका मुख्य दफ्तर सानजोस, कैलीफोर्निया में और भारतीय दफ्तर हैदराबाद में है। इसकी 90 फीसदी वर्कफोर्स भारत में है।

0000000


सेनमस्ते (#Saynamaste)

सुविधाएं/विशेषताएं

  • मुख्यतः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप है।
  • जूम एप के विकल्प के रूप में पेश किया गया।
  • एंड्रायड और आईओएस, दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 50 लोगों के साथ वीडियो कॉल की सुविधा है।
  • समूह या व्यक्तिगत रूप से वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा।
  • क्रोम बाउजर पर भी इस्तेमाल हो सकता है।

लोकप्रियता

गूगल प्ले स्टोर पर पांच लाख से अधिक बार डाउनलोड हो चुका है।

निर्माता

एनस्क्रिप्ट प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई जिसके सीईओ अनुज गर्ग हैं।


00000


मित्रों (#Mitron)

सुविधाएं/विशेषताएं

  • शार्ट वीडियो शेयर करने की सुविधा
  • वीडियो बनाने, एडिट करने और शेयर करने की सुविधा

लोकप्रियता

गूगल प्ले स्टोर पर एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है।

निर्माता

आईआईटी रुड़की के छात्र रहे शिवंक अग्रवाल और अनीश खंडेलवाल


00000


बोलो इंडिया (#BoloIndya)

सुविधाएं/विशेषताएं

  • 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • खबरों, सामान्य ज्ञान, स्वास्थ्य, इंग्लिश कोचिंग, पर्यटन, भोजन, टेक्नोलॉजी, वित्त, मनोरंजन आदि से जुड़े वीडियो अपलोड करने की सुविधा।
  • वीडियो के साथ पसंदीदा संगीत जोड़ने की सुविधा
  • इमोजी, स्टिकर, फेस फिल्टर, ब्यूटी इफेक्ट्स आदि की भी सुविधा।

लोकप्रियता

गूगल प्ले स्टोर से पांच लाख से अधिक बार डाउनलोड।

निर्माता

वरुण सक्सेना, निशांत चंद्रा


00000


शेयरचैट (#ShareChat)

सुविधाएं/विशेषताएं

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म है।
  • 15 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
  • अलग-अलग श्रेणियों में वीडियो बनाने केसाथ ही उन्हें देखा जा सकता है।

लोकप्रियता

गूगल प्लेट स्टोर से 10 करोड़ से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

निर्माता

मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड, जिसके संस्थापक अंकुश सचदेवा, भानु प्रताप और फरीद अहसान हैं। यह कंपनी 2015 में बनी थी।


00000


रिप्लेसइट (#ReplaceIT)

सुविधाएं/विशेषताएं

  • अन्य विशेषताओं के साथ ही चाइनीज एप्स को पहचान करने में मदद करता है।
  • चीनी एप्स को फोन से हटाकर भारतीय एप्स डाउनलोड करने में मदद करता है।

लोकप्रियता

गूगल प्ले स्टोर से एक लाख से अधिक बार डाउनलोड हो चुका है।

निर्माता

अंकित अग्रवाल (विदिशा, महाराष्ट्र) 


00000


मौज ऐप (#Moj)

सुविधाएं/विशेषताएं

  • जुलाई 2020 की शुरुआत में लॉन्च हुआ यह टिकटॉक जैसे फीचर वाला ऐप है।
  • इसमें आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं और दूसरों के वीडियो देख भी सकते हैं।
  • इसमें आप 15 सेकेंड के वीडियो अपलोड करके उन्हें फिल्टर्स के जरिये सुंदर बना सकते हैं।
  • इसका इंटरफेस बहुत सरल है और इसमें लिप-सिंकिंग फीचर भी मौजूद है।
  • यह ऐप 15 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इसमें अंग्रेजी को सपोर्ट नहीं मिलता।
  • इस ऐप पर आपको डांस, कॉमेडी, वीलोग, फूड, डीआईवाई, एंटरटेनमेंट, न्यूज, फनी वीडियोज, गीत, लव शायरी आदि कंटेंट मिलेगा।

लोकप्रियता

  • लाॉन्चिंग के पहले दो दिन में ही इस ऐप को 50 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। आज की तारीख में इसे डाउनलोडिंग करने वालों की संख्या और भी ज्यादा हो चुकी है।
  • गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.3 स्टार रेटिंग मिली।

निर्माता

यह सोशल मीडिया शेयरचेट लाने वाले मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड का ही ऐप है  जिसके संस्थापक अंकुश सचदेवा, भानु प्रताप और फरीद अहसान हैं। यह कंपनी 2015 में बनी थी।


0000000


-लव कुमार सिंह

#Roposo, #Chingari, #saynamaste, #Mitron, #BoloIndya, #ShareChat, #Replace IT

No comments:

Post a Comment