Showing posts with label #media. Show all posts
Showing posts with label #media. Show all posts

Monday, 15 November 2021

राइट-अप (Write-Up)

राइट-अप 

Write-Up



·        कैंब्रिज डिक्शनरी के अनुसार राइट-अप एक ऐसी रिपोर्ट या लेख होता है जो किसी चीज के बारे में निर्णयात्मक बात कहता है, जैसे कि किसी फिल्म या नाटक के बारे में लिखा गया कोई लेख इस श्रेणी में आता है।

According to the Cambridge Dictionary, a write-up is a report or article that makes a conclusive statement about something, such as an article written about a film or play.

·        कोलिन डिक्शनरी के अनुसार राइट-अप किसी अखबार या पत्रिका का ऐसा लेख होता है जिसमें लेखक किसी चीज जैसे कि फिल्म, रेस्टोरेंट, नए उत्पाद आदि के बारे में अपनी राय देता है। राइट अप को हम किसी चीज के बारे में लेखक द्वारा की गई समीक्षा भी कह सकते हैं।

According to the Collin dictionary, a write-up is an article in a newspaper or magazine in which the author gives his opinion about something such as a film, restaurant, new product, etc. We can also say write up is a review done by the author about something.

·        मैरिएम वैब्स्टर डिक्शनरी के अनुसार राइट अप एक ऐसा लिखित विवरण होता है जो किसी चीज के बारे में प्रशंसापूर्ण लेख होता है।

According to the Merriam Webster Dictionary, a write up is a written description that is a laudatory article about something.

राइट अप लिखने के लिए जरूर बातें
Must-have things to write up


A good write up has the following aspects-

एक अच्छे राइट अप के निम्नलिखित पहलू होते हैं-

-    अच्छे राइट अप के लिए लेखक द्वारा संबंधित विषय का गहन रिसर्च किया जाना जरूरी है।

For a good write-up, it is necessary to do a thorough research of the related topic by the author.


-    लेखक की भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। यदि आप व्याकरण की गलतियां किए बिना अपनी बात को समझा सकते हैं तो आप आधी लड़ाई जीत जाते हैं।

-    The writer should have a strong hold on the language. If you can explain your point without making grammatical mistakes, you win half the battle.

-    जिस विषय पर राइट अप लिखा जाना है, उसके सभी प्रमुख बिंदुओं को संक्षेप में लिख लेना चाहिए और फिर उन्हें राइट अप में स्पष्ट करना चाहिए।

All the major points of the topic on which the write up is to be written, should be written briefly and then they should be clarified in the write up.

-    एक अच्छे राइट अप में सटीक लेखन, पैराग्राफ, उदाहरण, तथ्य और स्पष्ट व सरल भाषा का समावेश जरूरी होता है।

A good write up requires accurate writing, paragraphs, examples, facts and clear and simple language.

-    यदि राइट अप में कोई कहावत या मुहावरा लिखा जा रहा है तो उसे लिखने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उसका विषय से सही संबंध जुड़ रहा है या नहीं।

If a proverb or phrase is being written in the write-up, then before writing it, it must be ensured that it is related to the topic or not.

-    उद्धरण (कोटेशन) हमेशा ही राइट अप को प्रभाव बनाने का काम करते हैं।

Quotes always serve to make the write up effective.


Edit Page Writing : Leader Writing

संपादकीय पृष्ठ लेखन- लीडर लेख

Edit Page Writing : Leader Writing




संपादकीय पृष्ठ
Editorial page

·        संपादकीय पृष्ठ किसी भी समाचार पत्र का सबसे प्रमुख पृष्ठ होता है। इस पृष्ठ को समाचार पत्र की आवाज कहा जाता है क्योंकि यह पृष्ठ समाचार पत्र का विचार पेज कहलाता है जो समाचार पत्र की राय प्रस्तुत करता है।

Editorial page is the most prominent page of any newspaper. This page is called the voice of the newspaper because this page is called the opinion page of the newspaper which presents the opinion of the newspaper.

·        संपादकीय पृष्ठ पर हमें संपादकीय या लीडर, वर्तमान में चल रहे मुद्दों पर विचारोत्तेजक लेख, समाज के प्रतिष्ठित लोगों की राय और पाठकों द्वारा संपादक के नाम लिखे गए पत्र पढ़ने को मिलते हैं।

On the editorial page we get to read editorials or leaders, thought-provoking articles on current ongoing issues, opinions of eminent people of the society and letters written by readers to the editor.

·        समाचार पत्रों में संपादकीय पृष्ठ का स्थान तय होता है। इसमें बदलाव नहीं होता है। यह हर समाचार पत्र के बीच में बायां पृष्ठ होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दाएं पृष्ठों पर विज्ञापनों का दबाव होता है।

The position of the editorial page in newspapers is fixed. It doesn't change. This is the middle left page of every newspaper. This happens because there is pressure of ads on the right pages.

·        संपादकीय पृष्ठ को प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ की मान्यता दिलाने वाला माना जाता है। प्रथम पृष्ठ को जहां समाचार पत्र रूपी दुकान की खिड़की या शो विंडो कहा जाता है तो वहीं संपादकीय पृष्ठ को समाचार पत्र की आवाज कहा जाता है। इस पृष्ठ की सार्थकता के लिए इस पृष्ठ पर लिखने लेखक को समाज की आवाज के रूप में लेखन करना चाहिए।

The editorial page is considered to recognize the press as the fourth pillar of democracy. While the first page is called the show window of the newspaper, the editorial page is called the voice of the newspaper. For the meaning of this page, the writer writing on this page should write as the voice of the society.


लीडर राइटिंग या अग्रलेख लेखन
Leader Writing or Lead Writing


·        संपादक द्वारा किसी प्रमुख घटना या समस्या पर लिखा गया विचारात्मक लेख अग्रलेख या लीडर आर्टिकल कहलाता है।

A thought-provoking article written by the editor on a major event or problem is called a lead article or a leader article.

·        अग्रलेख ज्यादातर संपादकीय पृष्ठ पर ही छपता है, लेकिन कभी-कभी जब कोई बेहद महत्वपूर्ण विषय होता है तो अग्रलेख प्रथम पृष्ठ पर भी प्रकाशित होता है।

The Leader mostly appears on the editorial page, but sometimes when there is a very important topic, the Leader appears on the front page as well.

·        अग्रलेख में संपादक द्वारा किसी घटना या स्थिति विशेष का मूल्यांकन किया जाता है।

In the Leader, a particular event or situation is evaluated by the editor.

·        इसे किसी मुद्दे पर समाचार पत्र की अधिकृत राय माना जाता है और यह अखबार की नीतियों का प्रदर्शक होता है। इस प्रकार यह समाचार पत्र के दृष्टिकोण और रीति-नीति का दर्पण होता है।

It is considered the official opinion of the newspaper on an issue and is a reflection of the policies of the newspaper. In this way, it is a mirror of the approach and customs of the newspaper.

·        चूंकि अग्रलेख को एक व्यक्ति की राय के बजाय पूरे अखबार की राय माना जाता है, इसलिए अग्रलेख में लेखक का नाम भी नहीं दिया जाता है।

Since the Leader is considered the opinion of the entire newspaper rather than the opinion of an individual, the author's name is also not given in the foreword.

·        अग्रलेख समाचार पत्र का स्थायी सम्मानवाहक होता है। यह समाचार पत्र को चिरस्मरणीय बनाता है। यह पाठकों को लंबे समय तक याद रह सकता है।

The Leader is a permanent honor bearer of the newspaper. This makes the newspaper memorable. This can be remembered by the readers for a long time.

·        अग्रलेख को समाचार पत्र का संजीवन तत्व माना गया है। इसके बिना अखबार ऐसा माना जाता है जैसे शीतलता के बिना जल या प्राण के बिना शरीर।

The Leader has been considered as the lifeblood of the newspaper. Without it the newspaper is considered as water without coolness or body without Prana.

·        अग्रलेख को समाचार पत्र की ऐसी धड़कन कहा गया है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की धड़कनों को प्रभावित करती है।

The Leader has been called such a heartbeat of the newspaper which affects the heartbeats of the individual, society and nation.


अग्रलेख (लीडर) के कार्य
Functions of the Leader


·        अग्रलेख द्वारा किसी स्थिति विशेष का मूल्यांकन किया जाता है।

A particular situation is evaluated by the Leader.

·        इसके जरिये किसी घटना के संभावित परिणामों पर राय जाहिर की जाती है।

Through this opinion is expressed on the possible consequences of an event.

·        अग्रलेख में जनता की आकांक्षाओं को शब्द प्रदान किए जाते हैं।

In the Leader, words are provided to the aspirations of the people.

·        अग्रलेख के जरिये सतर्क भविष्यवक्ता की भी भूमिका निभाई जाती है। इसमें लेखक विश्लेषण के जरिये आगामी घटना या भविष्य की घटना का संकेत करता है।

The role of an alert prophet is also played through the Leader. In this, the author indicates an upcoming event or future event through analysis.

·        अग्रलेख किसी घटना का महत्व, कारण, प्रभाव आदि बताने का काम करता है। इस प्रकार यह समाचारों का भाष्य बताता है।

Leader works to tell the importance, cause, effect etc. of an event. Thus it tells the narrative of the news.

·        अग्रलेख में किसी घटना का महत्व या प्रभाव बताने के लिए उसकी पृष्ठभूमि बताई जाती है जिससे पाठक का ज्ञानवर्धन होता है।

·        In the Leader, to tell the importance or impact of an event, its background is given, which increases the knowledge of the reader.


अग्रलेख (लीडर) के भाग
Parts of the leader


किसी भी अग्रलेख के मुख्यतः तीन भाग होते हैं-

There are mainly three parts of any Leader-

1-     समस्या का कथन- इसके तहत संक्षेप में विषय की पृष्ठभूमि दी जाती है।

Statement of the problem- Under this briefly the background of the topic is given.

2-     विश्लेषण- इसके बाद तार्किक आधार पर विषय का विश्लेषण किया जाता है।

Analysis- After this the topic is analyzed on logical basis.

3-     टिप्पणी- अंत में संबंधित विषय पर संपादक अपने विचार व्यक्त करता है।

Comment - At the end the editor expresses his views on the subject.


अग्रलेख या संपादकीय लेखन के आदर्श
Ideals of leader
or editorial writing


अग्रलेख लिखते समय लेखक के सामने निम्नलिखित आदर्श होने चाहिए-

While writing a Leader, the following ideals should be in front of the author-

·       अग्रलेख के निष्कर्ष जनकल्याण की भावना पर आधारित होने चाहिए।

The conclusion of the Leader should be based on the spirit of public welfare.

·       अग्रलेख में लेखक को अपने निजी स्वार्थ से दूर रहना चाहिए।

In the Leader, the author should stay away from his personal interest.

·       लेखक को अपने निजी मत की समीक्षा नए ज्ञान के प्रकाश में करनी चाहिए।

The author should review his personal opinion in the light of new knowledge.

·       ईमानदारी के साथ तथ्यों को संपूर्ण रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। तथ्य अधूरे नहीं होने चाहिए।

The facts should be presented as a whole with honesty. Facts should not be incomplete.

·       अर्धसत्य के आधार पर अग्रलेख का लेखन विनाशकारी हो सकता है।

Writing a Leader based on half-truths can be disastrous.

·       संपादकीय लेखक को जनचतेना का अराजकीय प्रहरी कहा जाता है। इसलिए यदि वह कोई पक्ष लेता है तो उस स्थिति पर अपने तर्क भी प्रस्तुत करने चाहिए।

·       The editorial writer is called the non-state watchdog of public consciousness. Therefore, if he takes any side, he should also present his arguments on that position.


अग्रलेख लेखन की चुनौतियां
Challenges of Leader Writing


·       संपादकीय या अग्रलेख लिखना तलवार की धार पर चलने के समान होता है।

Writing editorial or Leader is like walking on the edge of a sword.

·       इसमें बाजीगर की तरह तनी हुई रस्सी पर हवा में एक सिरे से दूसरे सिरे पर जाने की चुनौती होती है।

In this the challenge is to go from one end to the other in the air on a rope stretched like a juggler.

·       संपादकीय लेखन एक प्रकार का आग का दरिया है जिसे लेखक को तैरकर पार करना होता है।

Editorial writing is a kind of river of fire that the writer has to swim across.

·       विद्वानों ने संपादकीय लेखक की स्थिति ऐसी बताई है जैसे अनेक पत्नियों के पति की स्थिति होती है। अर्थात एक को मनाने के चक्कर में दूसरे के रुठने की आशंका रहती है।

Scholars have described the position of the editorial writer as such is the situation of husbands of many wives. That is, in the process of persuading one, there is a possibility of anger of the other.

·       संपादकीय लेखन का कोई सिद्धांत या नियम नहीं है। यह पूरी तरह एक स्वतंत्र विधा है।

·       There are no principles or rules for editorial writing. This is a completely independent mode.


अग्रलेख लेखन के मुख्य घटक या तत्व
Main components or elements of Leader
writing


अग्रलेख लेखन करते समय बहुत सारे तत्वों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इनमें वस्तुनिष्ठता, रोचकता, दूरदर्शिता, मार्गदर्शन, विचारोत्तेजना, सुझाव, आलोचना, बौद्धिकता, पूर्णता, संक्षिप्तता, युक्तियां, तार्किकता, भावुकता, सुसंगगतता, सकारात्मकता आदि तत्व होने जरूरी हैं।

There are many elements that need to be taken care of while writing Leader. In these objectivity, interestingness, farsightedness, guidance, thought-provoking, suggestion, criticism, intelligence, completeness, brevity, tips, rationality, sentimentality, coherence, positivity are essential elements.


संपादकीय लेखन के चरण
Editorial writing steps


अग्रलेख या संपादकीय लेख के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं-

The main stages of a editorial article are as follows-

·       विषय का चयन- कुछ भी लिखने के लिए सबसे पहले विषय का चयन होना जरूरी है। संपादकीय लेखन के लिए प्रायः उस समय का महत्वपूर्ण और रुचिकर विषय चुना जाता है। विषय ऐसा होता है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के हित जुड़े होते हैं।

Selection of Subject- To write anything, first of all, the subject must be selected. The important and interesting topic of that time is often chosen for editorial writing. The subject is such that the interests of more and more people are related.

·       सामग्री संकलन- विषय के चुनाव के बाद उससे संबंधित सामग्री के संकलन का चरण आता है। इसके लिए पुस्तकालय से, समाचार पत्रों की विषयवार कतरनों से और आजकल इंटरनेट से सामग्री संकलन किया जाता है।

Material Compilation- After the selection of the subject, there come the stage of compilation of related material. For this, material is collected from the library, from the subject wise clippings of newspapers and nowadays from the Internet.

·       रूपरेखा निर्माण- सामग्री संकलन के बाद लिखने से पहले एक रूपरेखा बनाई जाती है, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि लेख का ढांचा किस प्रकार का होगा।

Outline Creation- After compiling the material, an outline is made before writing, which makes it clear what kind of structure the article will be.

·       विषय प्रवेश- इस चरण में लेखन शुरू हो जाता है। विषय प्रवेश के तहत लेखन का पहला पैराग्राफ आता है। इसमें पाठक को विषय का ज्ञान कराया जाता है।

Subject Entry- Writing starts in this stage. The first paragraph of writing comes under the topic entry. In this the reader is made aware of the subject.

·       विषय का विस्तार- लेख की शुरुआत करने के बाद किसी के वक्तव्य, मत, तर्क और कथनों के जरिये उस विषय का क्रमिक विस्तार किया जाता है।

Expansion of the topic - After the beginning of the article, a gradual expansion of that topic is done through one's statements, opinions, arguments and statements.

·       निष्कर्ष- इस चरण में कोई विचार प्रतिपादित करके, कोई परामर्श देकर या आदेश देकर लेखक किसी निष्कर्ष पर पहुंचता है। निष्कर्ष नपा-तुला और संतुलित होना चाहिए।

Conclusion- In this stage the author reaches a conclusion by proposing an idea, giving some advice or giving orders. Conclusions should be measured and balanced.

·       शीर्षक- लेखन पूरा होने का बाद शीर्षक का नंबर आता है। हालांकि शीर्षक पहले भी लिखा जा सकता है। यह लेखक की रुचि और सुविधा पर निर्भर करता है। शीर्षक बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह लेख के लिए शो विंडो के समान होता है, इसलिए इसे दूर से ही आकर्षित करने वाला होना चाहिए।

Title- After the writing is completed, it is the turn of the title. Although the title can be written earlier as well. It depends on the interest and convenience of the author. Title is very important. It's similar to the show window for the article, so it must be attracting from a distance.

·       भाषा- संपादकीय या अग्रलेख की भाषा जीवंत होनी चाहिए। यह घिसी-पिटी और नीरस नहीं होनी चाहिए।

Language – The language of the editorial should be lively. It should not be boring and monotonous.


संपादकीय लेख के प्रकार
Types of Editorial Articles


संपादकीय लेख मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं- 1- सूचनात्मक और 2- विवादास्पद।

There are mainly two types of editorial articles- 1- informative and 2- controversial.


सूचनात्मक संपादकीय- इस प्रकार के संपादकीय में प्रायः समस्या का वर्णन और विश्लेषण अधिक होता है। इसमें अपनी तरफ से टिप्पणियां कम की जाती हैं।

Informative Editorial- This type of editorial often contains more description and analysis of the problem. In this, comments are reduced from your side.

विवादास्पाद संपादकीय- इस प्रकार के संपादकीय में विषय के वर्णन के साथ उसके किसी एक पहलू का समर्थन या विरोध किया जाता है।

Controversial Editorial- In this type of editorial, one aspect of the subject is supported or opposed along with the description.

00000

Sunday, 14 November 2021

News Writing Basics- Structure of News Story

News Writing Basics

Structure of News Story



 

किसी समाचार की संरचना या ढांचे को हम तीन भागों में बांटकर अच्छी तरह समझ सकते हैं। ये तीन भाग हैं-

1-     शीर्षक

2-     मुखड़ा या इंट्रो या लीड,

3-     बॉडी

We can understand the structure of news by dividing it into three parts. These three parts are-

1- Title/Haedline

2- Intro or Lead,

3- Body

शीर्षक
Title/Haedline

शीर्षक वह पाठ (टेक्स्ट) है जो अपने नीचे दिए गए समाचार, लेख आदि की प्रकृति का संकेत देता है। यह समाचार का सबसे प्रमुख और शीर्ष भाग होता है।

इसे समाचारों या किसी लेख का उपसंहार भी कहा जाता है।

किसी भी समाचार का शीर्षक उस समाचार की आत्मा है। हेडलाइन के कारण, पाठक न केवल समाचार पढ़ने के लिए प्रेरित होता है, बल्कि हेडलाइन के माध्यम से समाचार के विषय को भी समझता है। हेडलाइन का विस्तार समाचार के महत्व को दर्शाता है।

The headline is the text that indicates the nature of the news, articles etc. given below it. This is the most prominent and top part of the news.

It is also called epilogue of news or any article.The headline of any news is the soul of that news. Due to the headline, the reader is not only motivated to read the news, but also understands the subject matter of the news through the headline. The expansion of the headline shows the importance of news.

शीर्षक के कार्य

Functions of a Headline/Heading


·       शीर्षक समाचार सामग्री की तरफ पाठक का ध्यान आकृष्ट करता है।

·       यह समाचार को शारांश/संक्षेप में प्रस्तुत करता है।

·       यह पाठक की इस काम में मदद करता है कि उसे क्या पढ़ना चाहिए और क्या नहीं।

·       शीर्षक समाचार/स्टोरी का मूड/प्रकृति बताता है।

·       शीर्षक से समाचार पत्र के चरित्र/रंगत का भी पता चलता है।

·       शीर्षक समाचार पत्र में डिजाइन एलीमेंट (तत्व) भी प्रस्तुत करता है।

• Headlines draw readers' attention towards news content.

• It presents the news in summary / summarized.

• It helps the reader in what he should read and what he does not.

• The headline tells the mood / nature of the story.

• The headline also reveals the character / colour of the newspaper.

• The headline also presents a design element in the newspaper.


Qualities of a Good Headline
एक अच्छे शीर्षक के गुण

एक अच्छे शीर्षक में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

A good headline has the following qualities:


हैडिंग में खबर की सबसे महत्वपूर्ण और नई बात आनी चाहिए। शीर्षक बोलता हुआ हो। उसके पढ़ने से समाचार की विषय-वस्तु का आभास हो जाए। शीर्षक तीक्ष्ण एवं सुस्पष्ट हो। उसमें श्रोताओं को आकर्षित करने की क्षमता हो।

There should be the most important and new thing in the headline.

Headline should be speaking. The contents of the news will be reflected in its reading. The headline should be sharp and clear. The title should have the ability to attract readers.

शीर्षक को ऐसा होना चाहिए जैसे यह कुछ कह रहा है, मनोरंजक कर रहा हो और शिक्षित कर रहा हो। पाठकों के साथ हेडलाइन का सीधा संवाद होना चाहिए। शीर्षक को सकारात्मक और सक्रिय दिखना चाहिए।

The headline should look like it is saying something, entertaining and educating. The headline should be directly communicating with the readers. The headline should look positive and active.

शीर्षक प्रजेंट टेंस और एक्टिव वॉइस में होनी चाहिए। शीर्षक वर्तमान काल में लिखा गया हो। वर्तमान काल मे लिखे गए शीर्षक घटना की ताजगी का अहसास होता है। (पुरस्कार बांटे गए के बजाय पुरस्कार बांटे)

The headline should be written in present tense and active voice. Present tense realizes the freshness of the event.

जब भी संभव हो क्रिया को अंतिम स्थान से उठाकर कर्ता के पास लाएं और उद्देश्य को सबसे अंत में लगाएं। संभव हो तो क्रिया गायब भी की जा सकती है। इससे हैडिंग में ज्यादा बल, कसावट और धार पैदा होती है। साथ ही हैडिंग वर्तमान काल में बनता है।

सर्कस में हंगामा मच गया। (यह साधारण वाक्य हुआ।)

सर्कस में मच गया हंगामा (मच गया को अंदर किया, हंगामा को सबसे अंत में)

सर्कस में हंगामा (क्रिया गायब)

अलका तोमर को यशभारती सम्मान (क्रिया गायब)

Whenever possible, lift the action from the last place and bring it to the subject and put the object at the end. If possible, the verb can also be disappeared. This creates more force, tightness and edge in the heading. Also the heading is formed in the present tense.

हैडिंग को खबर से पहले लिखें, इससे खबर की शुरुआत करने में आसानी होगी। ज्यादातर स्थानों पर बिना हैडिंग वाली खबर रिपोर्टर को वापस लौटा दी जाती है।

Write the heading before the news, this will make it easier to start the news. In most places, news without headings is returned to the reporter.

अनुप्रास अलंकार का प्रयोग संभव हो तो करें (कोहरे ने मचाया कोहराम, कोहली ने बनाया गेंदबाजों का कीमा, प्रारंभ से ही प्रवासियों के पर कतरेंगे ट्रंम्प)

Use alliterative ornamentation if possible

हैडिंग बनाने में मुश्किल आए तो सोचें कि यदि इस खबर को फोन पर एक लाइन में किसी को बताना हो तो वह लाइन क्या होगी। मान लिया कि बाईपास पर दुर्घटना हो गई और अनेक लोग मर गए तो इस खबर को एक लाइन में कैसे किसी को बताएंगे। जैसे कि आप कहेंगे- अरे रजत, बाईपास पर एक्सीडेंट में सात लोग मर गए। बस यही आपको हैडिंग होगा- बाईपास पर सड़क हादसे में सात की मौत।

If you find it difficult to make a heading, then think about what that line would be if someone wanted to tell this news in a line on the phone. Suppose there was an accident on the bypass and many people died, then how would we tell this news to anyone in a line. As you would say- Hey Rajat, seven people died in an accident on the bypass. This will be your heading - Seven killed in a road accident on the bypass.

नई खबर और पुरानी खबर से भी हैडिंग में अंतर आ जाता है। पुरानी खबर में मीडिया एक कैच वर्ड बना लेता है, जिससे हैडिंग में पुरानी बातें नहीं देनी पड़ती हैं। जैसे कि नोटबंदी एक कैचवर्ड हुआ। तो नोटबंदी लिखते ही हैडिंग में या खबर में बैकग्राउंड नहीं देना पड़ता है और आप नई सूचना को सीधे हैडिंग में लिख सकते हैं। स्थानीय स्तर पर भी कई दिन चलने वाली खबर का कोई कैच वर्ड बनाया जा सकता है, जिसे खबर के बीच में क्रासर के रूप में डालकर हैडिंग डालने में आसानी होती है। (जैसे विक्टोरिया पार्क अग्निकांड, जेल ब्रेक आदि)

Heading also makes a difference from new news and old news. In old news, the media makes a catch word, so that old things are not required to be given in the headings. As if the demonetisation was a catchword. So writing demonetisation does not have to give background in the headings or news and you can write new information directly in the headings. At local level, a catch word can be made for the news which runs several days.

संभव हो तो हैडिंग में स्थानीयता जरूर होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय खबर में भारत की स्थानीयता, राष्ट्रीय खबर में प्रदेश की स्थानीयता, प्रदेश की खबर में जिले की स्थानीयता और जिले की खबर में कॉलोनी की स्थानीयता (शास्त्रीनगर में डकैती)

If possible, there should be localization in the heading. Localities of India in international news, localities of state in national news, localities of district in state news and localities of colony in district news (robbery in Shastri Nagar)

शीर्षक में यदि किसी व्यक्ति के नाम का उल्लेख किया जाना आवश्यक हो तो उसे एक ही पंक्ति में लिखा जाए। नाम को तोड़कर दो पंक्तियों में लिखने से शीर्षक का सौन्दर्य समाप्त हो जाता है।

If a person's name is mentioned in the headline, then it should be written in the same line. By breaking the name into two lines, the beauty of the headline ends.

लोकप्रिय संक्षिप्त विवरण का उपयोग सुर्खियों में किया जा सकता है, जैसे कि आरबीआई, सीबीआई आदि। लेकिन जो संक्षिप्त नाम लोगों को पता नहीं है, उससे बचना चाहिए।

Popular abbreviations can be used in the headlines, such as RBI, CBI etc. But the abbreviation that people do not know should avoid.

यदि शीर्षक किसी व्यक्ति का कथन है तो एकल-उल्टे अल्पविराम का उपयोग किया जाना चाहिए। डबल उल्टे कॉमा अधिक स्थान घेरते हैं।

If the headline is a statement of a person then single-inverted comma should be used. Double inverted commas occupy more space.

अंग्रेजी के शीर्षक के पहले 'A '' An ',' the 'आदि का उपयोग नहीं किया जाता है। यह नियम हिंदी में लिखी गई सुर्खियों पर भी लागू होता है।

'A' 'An', 'the', etc. are not used before the headline of English. This rule also applies to headlines written in Hindi.

 

Intro or lead
इंट्रो या लीड

अंग्रेजी भाषा के शब्द ‘इंट्रोडक्शन’ का समाचार पत्रों की दुनिया में ‘इंट्रो’ कहा जाता है। हिंदी में इसे आमुख और उर्दू में मुखड़ा कहा जाता है। इंट्रो पूरे समाचार का शारांश और प्राण होता है। इंट्रो समाचार का पहला पैराग्राफ होता है, जहां से कोई समाचार शुरु होता है।

समाचार लेखन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू मुखड़ा लेखन या इंट्रो लेखन है। मुखड़े के आधार पर ही समाचार की गुणवत्ता का निर्धारण होता है। एक अच्छा इंट्रो खबर को पढ़ने के लिए विवश कर देता है और एक खराब इंट्रो खबर में आपकी रुचि समाप्त कर सकता है।

Word ‘introduction’ of English called ‘Intro’ in newspaper world. It is called ‘Aamukh’ in Hindi and ‘Mukhda’ in Urdu langauages.

Intro is the summary and life of the news. It is the first parshraph of the news, from where news is started.

Most important aspect of news writing is intro writing. Quality of news is depand upon intro.

 A good intro forces the reader to read the news. A bad intro can end your interest in news.

इंट्रों में निम्नलिखित विशेषताएं होनी चाहिए-

·       इंट्रो अगर कुछ कहता नहीं है तो बेकार है। उसे कुछ जरूर कहना होगा। यानी उसे अर्थ देते हुए होना चाहिए।

·       इंट्रो को उलझाव पैदा करने के बजाए अपने पाठक को तुरंत अपनी बात बताना चाहिए। सही अभिव्यक्ति के जादू से ही कोई इंट्रो प्रभावी बनता है।

·       एक आदर्श मुखड़े में किसी समाचार की सबसे महत्वपूर्ण सूचना आ जानी चाहिये और उसे किसी भी हालत में 30 से 50 (एक कॉलम की सात-आठ लाइन) शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिये।

·       किसी मुखड़े में मुख्यतः छह सवालों का जवाब देने की कोशिश की जाती है- क्या हुआ, किसके साथ हुआ, कहां हुआ, कब हुआ, क्यों और कैसे हुआ है।

·       इंट्रो लिखते समय पाँच डब्ल्यूतथा एक-एच के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। अर्थात् इंट्रो में पाठक को  छह प्रश्न-Who, When, Where, What और How का उत्तर मिल जाना चाहिए। हालांकि वर्तमान में इस सिद्धान्त का अक्षरशः पालन नहीं हो रहा है। आज छोटे-से-छोटे इंट्रो लिखने की प्रवृत्ति है। इसके फलस्वरूप इतने प्रश्नों का उत्तर एक छोटे इंट्रो में  देना संभव नहीं है।

·       आमतौर पर माना जाता है कि एक आदर्श मुखड़े में सभी छह प्रश्नों का जवाब देने के बजाय दो-तीन प्रश्नों के उत्तर दिये जा सकते हैं। ‘क्या’, ‘कहां’, ‘कब’ और ‘कौन’ जैसे प्रश्नों के उत्तर आसानी से इंट्रो में आ जाते हैं। बाकी प्रश्नों (क्यों, कैसे) का उत्तर खबर की बॉडी में देना चाहिए।

Features of an Intro

1-     If intro does not say something then it is useless. It means an intro should be meaningful.

2-     Intro should not be confused. It should tell its facts at once.

3-     The most important information of any news should be present in an ideal intro.

4-     Intro should not be more than 30 to 50 words or 7-8 lines.

5-     An intro is mainly attempted to answer six questions (5 Ws and 1 H) i.e. what, whom, where, when, why and how.

6-     While writing the intro, you must follow the principle of '5-W' and '1-H'. That is, in the intro, the reader should get the answers to six questions- Who, When, Where, What, Why and How. However, this principle is not practiced literally in the present. There is a tendency to write small intro today. As a result, it is not possible to respond all such questions in a small intro.

7-     It is generally believed that instead of answering all the six questions in an ideal intro, two to three questions can be answered. Answers to questions such as 'what', 'where', 'when' and 'who' easily come into intro. The rest of the questions (why, how) should be answered in the news body.


Body
बॉडी

शीर्षक और इंट्रो के बाद समाचार की बॉडी आती है, जिसमें महत्व के अनुसार घटते हुये क्रम में सूचनाओं और ब्यौरा देने के अलावा उसकी पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया जाता है।

After Headline and Intro, it comes the body of news. In the body, information and details are mentioned in descending order according to importance and its background is also mentioned.

वास्तव में समाचार के इंट्रो में उल्लेखित तथ्यों की व्याख्या और विश्लेषण समाचार की बॉडी में होती है।

The facts mentioned in the news intro are interpreted and analyzed in the body of the news.

समाचार लेखन का आदर्श नियम यह है कि किसी समाचार को ऐसे लिखा जाना चाहिये, जिससे अगर वह किसी भी बिन्दु पर समाप्त हो जाये तो उसके बाद के पैराग्राफ में ऐसा कोई तथ्य नहीं रहना चाहिये, जो उस समाचार के बचे हुऐ हिस्से की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण हो।

The ideal rule of news writing is that the news should be written in such a way that if it ends at any point, then there should be no such fact in the subsequent paragraph, which is more important than the upper part of that news.

अपने किसी भी समापन बिन्दु पर समाचार को पूर्ण, पठनीय और प्रभावशाली होना चाहिये।

News should be complete, readable and effective at any of its closing points.

समाचार की बॉडी में, '5 डब्लू 1 एच' के दो प्रश्नों 'क्यों' और 'कैसे' का जवाब देने की कोशिश की जाती है। कोई घटना कैसे और क्यों हुई, यह जानने के लिये उसकी पृष्ठभूमि, परिपेक्ष्य और उसके व्यापक संदर्भों को खंगालने की कोशिश की जाती है। किसी समाचार के वास्तविक अर्थ और असर को इसके जरिये ही स्पष्ट किया जा सकता है।

In the body of news, we try to answer the two questions of '5W1H' i.e. 'why' and 'how'. To know how and why an incident happened, an attempt is made to explore its background, perspective and its wider context. The real meaning and impact of the news can be explained only through it.

समाचार का समापन करते समय यह ध्यान रखना चाहिये उस समाचार के सभी प्रमुख तथ्य खबर में आ जाने चाहिए। समाचार के इंट्रो और बॉडी के बीच एक तारतम्यता भी होनी चाहिये। समाचार में तथ्यों और उसके विभिन्न पहलुओं को इस तरह से पेश करना चाहिये कि उससे पाठक को किसी निर्णय या निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद मिले।

While concluding the news, it should be kept in mind that all the major facts of that news should come in the news. There should also be a sequence between the headline of the news and the body. The facts and its various aspects should be presented in the news in such a way that it helps the reader to reach a decision or conclusion.

00000

समाचार लेखन की कुछ और बुनियादी बातें
Some more basics of news writing

·       खबर में व्याकरण की नजर से वाक्यों और शब्दों की गड़बड़ियां न जाने पाएं।

There should be no grammatical mistakes in writing the news.

·       खबर में वाक्यों और तथ्यों का दोहराव हो तो उसे खत्म किया जाए।

If there is duplication of sentences and facts in the news, then it should be eliminated.

·       खबर आवश्यकता से अधिक लंबी हो तो उसे छोटा किया जाए।

If the news is longer than necessary, it should be shortened.

·       खबर में संबंधित पक्षों का वर्जन नहीं है तो शामिल किया जाए।

If there is no version of the parties concerned in the news, then be included.

·       समाचार आकर्षक, सहज और सरल हो। शुरू से अंत तक तारतम्य और रोचकता हो।

News should be engaging, easy and simple. Be consistent and interesting from beginning to end.

·       समाचार लिखते समय आम बोल-चाल की भाषा के शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

Words of common language should be used while writing news.

·       संभव होने पर समाचार के स्रोत का उल्लेख होना चाहिए।

The source of the news should be mentioned if possible.

·       समाचार को किसी कानून का उल्लंघन करने वाला नहीं होना चाहिए।

News should not violate any law.

·       समाचार समाज और देश की नीतियों के अनुरूप होना चाहिए।

News should be in line with the policies of the society and the country.

·       समाचार तथ्यों पर आधारित होना चाहिए।

News should be based on facts.