Showing posts with label #Media #journalist #Editor #News #Reporter. Show all posts
Showing posts with label #Media #journalist #Editor #News #Reporter. Show all posts

Monday, 15 November 2021

संपादक के नाम पत्र (Letters to editors)

संपादक के नाम पत्र


Letters to editors


 


महत्व/उद्देश्य/उपयोगिता
Significance/Purpose/Utility


·        ‘संपादक के नाम पत्र’ का कॉलम समाचार पत्र का महत्वपूर्ण अंग होता है।

The column of 'Letter to the Editor' is an important part of the newspaper.

·        इस कॉलम के जरिये उस समय के ज्वलंत मुद्दों पर पाठकों की राय, उनकी शिकायतें और आकांक्षाएं इस कॉलम के जरिये सामने आती हैं।

Through this column, readers' opinion, their grievances and aspirations come to the fore on the burning issues of that time.

·        कहा जाता है कि किसी अखबार की पहचान इस बात से होती है कि संपादकीय में उसके संपादक क्या लिखते हैं और ‘संपादक के नाम पत्र’ कॉलम में पाठक क्या लिखते हैं। इसी से हम समझ सकते हैं कि ‘संपादक के नाम पत्र’ कॉलम का कितना महत्व है।

It is said that a newspaper is identified by what its editor writes in the editorial and what the readers write in the column 'Letter to the editor'. From this we can understand how important is the column 'Letter to the editor'.

·        यह कॉलम संपादकीय पृष्ठ का हिस्सा होता है और पाठकों के साथ संवाद के माध्यम के रूप में काम करता है। पाठकों से जो प्रतिक्रियाएं मिलती हैं वे समाचार पत्र की लोकप्रियता का संकेतक होती हैं।

This column forms part of the editorial page and serves as a medium of communication with the readers. The responses received from readers are an indicator of the popularity of the newspaper.

·        संपादक के नाम पत्रों में सुधार के लिए सुझाव भी दिए जाते हैं और प्रकाशित सामग्री के बारे में रचनात्मक आलोचना भी होती है। इससे संपादकीय डेस्क को पाठकों की पसंद और नापसंद को लेकर सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलती है।

Suggestions are also made for improvement in letters to the editor and there is also constructive criticism about the published material. This helps the editorial desk to take corrective steps regarding the likes and dislikes of the readers.

·        ‘संपादक के नाम पत्र’ कॉलम में छपे पत्रों पर सूचना विभाग और समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारी भी गौर करते हैं।

The letters printed in the column 'Letters to the Editor' are also looked into by the officials of the Information Department and the departments concerned with the problems.

·        ऐसा भी देखने में आया है कि जनता के जो काम महीनों से बहुत ध्यान दिलाने पर भी नहीं हो पाते, अखबारों के पत्र कॉलम में उनके बारे में छपने पर तत्काल अमल किया जाता है।

It has also been seen that the works of the public which could not get done even after getting much attention for months, are implemented immediately when they are published in the letter columns of the newspapers.

·        कई बार सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी जनहित में संपादक के नाम छपे पत्रों का नोटिस लिया है।

Many times the Supreme Court and the High Court have also taken notice of letters printed in the name of the editor in public interest.

·        पाठकों के पत्र से सरकार को भी जनता की प्रतिक्रिया जानकर नीति निर्धारण में मदद मिलती है।

Readers' letters also help the government in policy making by knowing the public's reaction.

·        इस प्रकार संपादक के नाम पत्र न केवल पाठकों के लिए उपयोगी होते हैं बल्कि अखबार को भी सुधारने, संवारने और उसका प्रसार बढ़ाने में मददगार होते हैं।

Thus letters to the editor are not only useful to the readers but also help in improving, grooming and increasing the circulation of the newspaper.

पत्रों का महत्व- कुछ तथ्य
Importance of letters- some facts

§  महात्मा गांधी अपने समाचार पत्रों में पाठकों के पत्रों को बहुत महत्व देते थे।

Mahatma Gandhi used to give great importance to readers' letters in his newspapers.

§  अंबिका प्रसाद वाजपेयी ने 1905 में समाचार पत्र ‘हिंदी बंगवासी’ का प्रसार पाठकों के पत्रों के जरिये ही बढ़ाया था। वे पाठकों की चिट्ठियों से समाचार बनवाकर भी छपवाते थे। यह तरीका उस समय किसी ने भी नहीं अपनाया था।

In 1905, Ambika Prasad Vajpayee had increased the spread of the newspaper 'Hindi Bangwasi' only through letters from readers. He used to get news made from the letters of the readers and also got it printed. No one had adopted this method at that time.

§  रांची से प्रकाशित ‘प्रभात खबर’ समाचार पत्र ने ‘पत्रों की पत्रकारिता’ का अभियान चलाया और पाठकों के पत्र को बहुत महत्व दिया। इसी के बल पर उसने अपना प्रसार भी खूब बढ़ाया।

The 'Prabhat Khabar' newspaper published from Ranchi launched a campaign of 'journalism of letters' and gave great importance to the letter of the readers. On the strength of this, it also increased its circulation greatly.

§  ‘प्रभात खबर’ समाचार पत्र ने पाठकों के पत्रों को संपादकीय पृष्ठ के अतिरिक्त पहले पेज पर भी छापा। इस समाचार पत्र ने पाठकों के पत्रों का पूरा पेज भी निकाला। इसी के साथ इस समाचार पत्र ने पाठक के पत्र को अपनी पत्रिका की कवर स्टोरी भी बनाया।

The 'Prabhat Khabar' newspaper printed the readers' letters on the first page in addition to the editorial page. This newspaper also brought out a full page of readers' letters. Along with this, this newspaper also made the reader's letter the cover story of its magazine.

§  कई संपादकों ने संपादक को दी गई गालियों वाले पत्र भी छापने से परहेज नहीं किया। अपने समय की लोकप्रिय समाचार पत्रिका ‘रविवार’ के संपादक उदयन शर्मा ऐसे ही साहसी संपादकों में से एक थे। अपने समय की लोकप्रिय पत्रिका ‘सारिका’ में तो अटपटे पत्रों के लिए इस प्रकार का कॉलम भी छपता था- ‘ऐसे भी खत आते हैं’।


‘संपादक के नाम पत्र’ लिखने के लिए जरूरी बातें
Important things to write a letter to the editor


·        जैसा कि नाम से ही पता चलता है ‘संपादक के नाम पत्र’ किसी समाचार पत्र या प्रकाशन के संपादक को संबोधित होने चाहिए।

As the name suggests, letters to the editor should be addressed to the editor of a newspaper or publication.

·        इस प्रकार के पत्र के लेखक को विषय का परिचय कराने में अपना समय बरबाद नहीं करना चाहिए। इसके बजाय उसे सीधे मुद्दे पर बात करनी चाहिए।

The writer of this type of letter should not waste his time in introducing the subject. Instead he should speak directly to the issue.

·        संपादक के नाम पत्र में सजावटी भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। सरल और स्पष्ट भाषा का प्रयोग करना चाहिए ताकि व्यक्त किया गया विचार साफ-साफ समझ में आ जाए।

The use of ornamental language in the letter to the editor should be avoided. Simple and clear language should be used so that the idea expressed is clearly understood.

·        संपादक के नाम पत्र को छोटा और संक्षिप्त होना चाहिए। अलग-अलग विचार अलग-अलग पैराग्राफ में लिखने चाहिए।

Letter to the editor should be short and concise. Different views should be written in separate paragraphs.

·        संपादक के नाम पत्र नपा-तुला, संक्षिप्त और ठोस तथ्यों पर आधारित होना चाहिए।

Letters to the editor should be measured, concise and based on concrete facts.

·        ऐसा पत्र क्रमबद्ध और बिंदुवार लिखना चाहिए। जिन समस्याओं को उभारना चाहते हैं, उन्हें महत्व देना चाहिए ताकि असली बात शब्दों की भीड़ में खो न जाए।

Such a letter should be written sequentially and point-wise. The problems that you want to raise should be given importance so that the real point is not lost in the rush of words.

·        पत्र में निजी आरोप नहीं लगाने चाहिए। पत्र में किसी का चरित्र हनन नहीं होना चाहिए। साथ ही भाषा में असभ्यता, उजड्डपन नहीं दिखना चाहिए।

Personal allegations should not be made in the letter. There should be no character assassination in the letter. At the same time, rudeness, stupidity should not be seen in the language.

·        पत्र में भावुकता से भी बचना चाहिए। यूंकि पत्र को सभी लोग पढ़ते हैं, इसलिए उसमें अनावश्यक वक्तव्य न हों। दृष्टिकोण संकुचित न होकर व्यापक होना चाहिए।

Emotions should also be avoided in the letter. Since the letter is read by all, it should not contain unnecessary statements. The approach should be broad, not narrow.

·        पत्रकार बनने के इच्छुक युवाओं के लिए लेखन की शुरुआत करने का ‘संपादक के नाम पत्र’ कॉलम एक बढ़िया जरिया हैं। इसलिए ऐसे युवाओं को स्थानीय समाचार पत्रों में संपादक को विभिन्न विषयों पर पत्र लिखना शुरू करना चाहिए। इसके लिए उन्हें ऐसे विषयों का चुनाव करना चाहिए जो जनता से जुड़े हों। उसके बाद इन विषयों पर अपने विचारों को स्पष्ट तरीके से व्यक्त करना चाहिए। इससे उन्हें आगे चलकर खबरें, रिपोर्ट और फीचर आदि लिखने में बहुत मदद मिलेगी।

The 'Letter to the Editor' column is a great way for young people aspiring to become journalists to start writing. So such youth should start writing letters on various topics to the editor in local newspapers. For this, they should choose such subjects which are related to the public. After that, you should express your views on these subjects clearly. This will go a long way in helping them write news, reports and features in the future.


‘संपादक के नाम पत्र’ के प्रकार
Types of 'Letter to the Editor'


संपादक के नाम पत्रों को हम कई श्रेणियों में बांट सकते हैं। इनके प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं-

We can divide the letters to the editor into several categories. Their main types are as follows-

 

1-     शिकायती पत्र- इसमें पाठकों की विभिन्न विभागों से संबंधित निजी शिकायतें होती हैं।

Complaint letter- In this, there are personal complaints of readers related to various departments.

2-     जनसमस्या प्रधान पत्र- ऐसे पत्रों में भी शिकायतें होती हैं, लेकिन वे जनसमस्याएं होती हैं।

Public problem letter- There are complaints in such letters too, but they are public problems.

3-     नीति विषयक पत्र- इसमें पाठक किसी खबर को लेकर प्रशंसा या आलोचना करते हैं।

Policy related letter- In this, readers praise or criticize any news.

4-     सरकारी नीति संबंधि पत्र- ऐसे पत्र सरकारी नीतियों, योजनाओं आदि पर प्रतिक्रिया जताते हैं।

Government Policy Related Letters- Such letters give feedback on government policies, schemes etc.

5-     राजनीतिक पत्र- ये पत्र राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों, आंदोलनों, नीतियों आदि के बारे में होते हैं।

Political letters- These letters are about the programs, movements, policies etc. of political parties.

6-     अराजनीतिक पत्र- ऐसे पत्र खेलकूद, फिल्म, प्रतियोगिताओं, पर्यटन आदि विषयों पर हो सकते हैं।

Apolitical letters- Such letters can be on subjects like sports, films, competitions, tourism etc.

7-     आलोचनात्मक पत्र- इनमें संपादकीय पेज पर छपे लेखों, संपादकीय पर प्रतिक्रियाएं होती हैं।

Critical Letters- In these, the articles printed on the editorial page, there are reactions to the editorial.

8-     स्पष्टीकरण संबंधी पत्र- इनमें समाचार के किसी तथ्य को लेकर सही/गलत का स्पष्टीकरण होता है।

Letter of Explanation - In these, there is an explanation of true / false about any fact of the news.

9-     कुरीतियों संबंधी पत्र- ऐसे पत्रों के विषय समाज में फैली कुरीतियां, रीति-रिवाज आदि होते हैं।

Letters related to evils- The subjects of such letters are the evils, customs etc. spread in the society.

10-  शोध संबंधी पत्र- ये पाठकों द्वारा किसी प्रकाशित शोध या नए दृष्टिकोण के संबंध में होते हैं।

Research papers related letter- These are in relation to any published research or new point of view by the readers.


पत्र जो प्रकाशित नहीं हो सकते
Letters that cannot be published


किसी पत्र के प्रकाशित न होने की निम्नलिखित परिस्थितियां हो सकती हैं-

The following circumstances may occur for non-publishing of a letter-

·        अगर किसी पत्र में पाठक ने अपनी बात स्पष्ट नहीं की है

If the reader has not made his point clear in a letter

·        अगर किसी पत्र में किसी व्यक्ति के प्रति दुष्प्रचार हो रहा है

If any person is being misrepresented in the letter

·        अगर पत्र किसी व्यक्ति का चरित्रहनन करने वाला हो

If the letter is defamatory of any person

·        अगर पत्र का विषय न्यायालय के विचाराधीन हो

If the subject of the letter is sub-judice

·        अगर पत्र किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुचांता हो

If the letter hurts the sentiments of any religion or community

·        अगर पत्र किसी कानून का उल्लंघन करता हो

 If the letter violates any law

·        अगर पत्र में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया हो

If objectionable language is used in the letter

·        अगर पत्र में गलतबयानी की गई हो

If the letter is misrepresented

अगर किसी पत्र में उपरोक्त कोई भी बात होगी तो संभव है कि उसे संपादकीय पृष्ठ पर ‘पाठकों के पत्र’ कॉलम में स्थान न मिले।

If a letter contains any of the above, it may not find a place in the 'Letters from Readers' column on the editorial page.

 

 

00000

Saturday, 13 November 2021

Court reporting अदालती पत्रकारिता

Court reporting अदालती पत्रकारिता



·       अदालत से जुड़ी खबरों को लिखने से पहले बेहद सावधानी की जरूरत होती है। इन खबरों में एक-दो शब्दों के गलत इस्तेमाल से ही बात बिगड़ने की आशंका रही है।

Before writing the news related to the court requires utmost care. The misuse of one or two words in these reports is likely to spoil the matter.

 

·       अगर कलक्ट्रेट में वादी-प्रतिवादी के बीच झगड़ा हो जाता है या किसी कैदी पर हमला हो जाता है या वकील प्रदर्शन करते हैं तो खबर और हैडिंग में अक्सर लिखा जाता है- ‘अदालत में वादी और प्रतिवादी के बीच मारपीट’ या ‘अदालत में कैदी पर हमला’ या ‘वकीलों का अदालत में हंगामा’। यहां पर अदालत लिखते ही गड़बड़ हो जाती है। इससे अदालत की अवमानना की बात हो जाती है। अदालत का मतलब होता है उस कमरे या चैंबर के अंदर का वह स्थान जहां जज बैठते हैं और किसी मामले की सुनवाई करते हैं। ऐसी घटनाएं ‘अदालत’ में नहीं बल्कि ‘अदालत परिसर’ में होती हैं, इसलिए हैडिंग में हमें ‘अदालत परिसर’ ही लिखना चाहिए।

If there is a quarrel between the plaintiff and the defendant in the Collectorate or an inmate is attacked or the lawyers demonstrate, the news and headings often read - 'a fight between the plaintiff and the defendant in the court' or 'the prisoner is attacked in the court 'or 'lawyers' uproar in court'. It is wrong to write ‘court’ here. This leads to contempt of court. A court means a place inside a room or chamber where judges sit and hear a case. Such incidents do not happen in 'court' but in 'court premises', so in the heading we should write 'court premises' only.

 

·       खबर में न्यायाधीश के फैसले को शब्दशः लिखने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर रिपोर्टर के पास फैसले की कॉपी नहीं होती। रिपोर्टर, वकीलों से मिली जानकारी या स्वयं कोर्ट में जाकर अपने नोट्स के आधार पर खबर लिखता है। दोनों ही आधारों पर फैसले को शब्दशः लिखने से गलती हो सकती है। जब तक आपके पास फैसले की कॉपी न हो तब तक जज के फैसले को उनके शब्दों में नहीं बल्कि परोक्ष शैली में बताइए। आप लिखिए कि किसी बात के लिए जज ने अभियुक्त को चेतावनी दी या फटकार लगाई, लेकिन जज के कहे वाक्यों को शब्दशः लिखने से बचिए।

Judgment of the judge in the news should be avoided in writing verbatim. This is because often the reporter does not have a copy of the verdict. The reporter writes the news based on the information received from the lawyers or going to the court on his own notes. Writing the verdict verbatim on both grounds can be a mistake. Unless you have a copy of the judgment, tell the judge's decision in indirect style, not in his words. You write that the judge warned or reprimanded the accused for something, but avoid the sentences of the judge in writing verbatim.

 

·       सजा सुनाने से पहले किसी व्यक्ति को हत्यारा या घोटालेबाज मत लिखिए। इसके लिए ‘अभियुक्त’ ‘आरोपी’ जैसे शब्दों का प्रयोग कीजिए।

Do not write a person a murderer or a scammer before sentencing. For this, use words like "accused".

 

·       जिस व्यक्ति को सजा सुनाई जा चुकी हो, उसके लिए ‘कैदी’ या ‘सजायाफ्ता कैदी’ जैसे शब्दों का प्रयोग होता है। सुनवाई का सामना कर रहे व्यक्ति के लिए ‘विचाराधीन कैदी’ या ‘बंदी’ शब्द का प्रयोग होता है।

For a person who has been sentenced, words like 'prisoner' or 'convicted prisoner' are used. The term 'undertrial' is used for a person facing trial.

 

·       अदालत की अवमानना संबंधी नियमों को अच्छे से पढ़ लें और उनका पालन करें।

Read and obey the rules regarding contempt of court thoroughly.

 

·       कानून और अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण शब्दावली का भी ज्ञान कोर्ट के रिपोर्टर को होना चाहिए। इसके लिए भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों का अध्ययन जरूर करना चाहिए।

The court reporter should also know the important terminology related to law and crime. For this, the Indian Penal Code and other laws must be studied.

 

00000

 

कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें

Some Other Important Things

 

·       न्यायालय की कानूनी प्रक्रिया को अवरूद्ध करने का किसी भी प्रकार का प्रयास करना या कोर्ट परिसर में किसी प्रकार की हिंसा करना न्यायालय की अवमानना के दायरे में आता है।

Try any kind of blocking the legal process of the court or any kind of violence in the court premises falls within the purview of the court's contempt.

 

·       कोर्ट की बंद कमरे में हो रही सुनवाई को प्रकाशित करने पर भी न्यायालय की अवमानना का मामला बन सकता है-

-    यदि कोर्ट ने सूचना के प्रकाशन पर रोक लगा रखी हो या

-    सुरक्षा व सार्वजनिक व्यवस्था के कारणों से सुनवाई बंद कमरे में हो रही हो।

Even publishing the hearing in the closed room of the court, there can be a case of contempt of the court,

-    if the court has banned the publication of information or

-    the hearing is being held in a closed room for reasons of security and public order.

 

·       न्यायिक अवमानना के दो प्रकार हैं- एक है सिविल और दूसरी आपराधिक अवमानना।

There are two types of judicial contempt- one is civil and other criminal contempt.


·       सिविल अवमानना- जब कोई व्यक्ति किसी आदेश, निर्देश, फैसले, डिग्री, रिट (समादेश) का जानबूझकर पालन न करे या उल्लंघन करे या दिए गए वचन का उल्लंघन करे तो यह सिविल अवमानना कहलाती है। यहां “जान-बूझकर” शब्द महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि यह सिद्ध हो जाए कि व्यक्ति को कोर्ट के आदेश, निर्देश की जानकारी नहीं थी तो अवमानना के आरोप से उसका बचाव हो सकता है।

Civil Contempt- When a person does not comply with or deliberately violate any order, direction, judgment, degree, writ (command) or violate the promised words, it is called civil contempt. Here the word "deliberately" is important because if it is proved that the person was not aware of the order and instructions of the court then he could be protected from the charge of contempt.


·       आपराधिक अवमानना-  यदि कोई व्यक्ति लिखकर, बोलकर या अन्य तरीकों से न्यायालय को बदनाम करे, जजों को बदनाम करे, उन्हें विवादित बताने का प्रयास करे या न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करे (गवाहों को रोकना, दबाव डालना आदि) तो यह आपराधिक अवमानना होगी।

Criminal Contempt- If a person defames the court by speaking, writing or other ways, defaming the judges, trying to defame them or interfere in the judicial process (preventing witnesses, pressing etc.), then it will be criminal contempt.


·       आपराधिक अवमानना के मामले में दोषी पाए जाने पर किसी व्यक्ति को 6 माह का कारावास या 2000 रुपये का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय, किसी को भी इस सजा को बढाने का कोई विशेषाधिकार नहीं दिया गया है।

In Criminal Contempt - On conviction in criminal contempt, a person can be sentenced to 6 months imprisonment or a fine of 2000 rupees or both. The Supreme Court or the High Court, no one has been given any special privilege to increase this punishment.


·       सिविल अवमानना में- सिविल अवमानना में कारावास की सजा नहीं है, लेकिन सिविल अवमानना के गंभीर मामलों में 6 माह की सजा हो सकती है। हालांकि इस सजा के दौरान व्यक्ति को सिविल कारागार में रखा जाता है।

In Civil Contempt - In civil contempt, there is not a sentence of imprisonment, but in serious cases of civil contempt, a person can be punished for 6 months. However, during the sentence, the person is kept in a civil prison.


·       यदि कोई व्यक्ति कुछ यथार्थ विषयों पर कोर्ट की आलोचना करता है तो उसे न्यायालय अवमानना की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

-    न्यायालय के किसी निर्णय पर उचित टीका-टिप्पणी की जा सकती है।

-    न्यायालय के निर्णय से असहमति जताई जा सकती है।

-    लेकिन टीका-टिप्पणी या असहमति जताने के दौरान मर्यादा का ध्यान रखना होगा।

-    ऐसी टिप्पणी या असहमति में द्वेषभाव नहीं होना चाहिए।

-    साथ ही न्याय प्रशासन को नीचा दिखाने का प्रयास भी नहीं होना चाहिए।

·       If a person criticizes the court on some real issues, then it can not be classified as a contempt of court.

-    Any judicial verdict can be properly commented on.

-   Disagreements can be expressed from court’s judgments.

-    But during the commentary or disagreement, the decency should be taken into consideration.

-     In such comments or disagreements, there should be no sense of malice.

-    At the same time, efforts should not be made to undermine the justice administration.


·       सामान्यतः विचाराधीन मामलों में न्यायालय किसी किस्म का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करते हैं। इसीलिए मीडिया को किसी विचाराधीन मामले में कोई विवादास्पद टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

In general, the courts do not accept any kind of intervention in the cases under consideration. That is why the media should avoid making any controversial comments in any subjudice case.


·       सिविल केस में किसी मामले को तब से विचाराधीन माना जाता है जब वह सिविल केस दायर किया जाता है। इसके बाद जब तक केस का अंत नहीं हो जाता, मामला कोर्ट के विचाराधीन रहता है।

In a civil case, any case is considered subjudice since the civil case is filed. After this, till the case is closed, the matter remains subjudice before the court.

 

·       आपराधिक केस में किसी मामले को तब से विचाराधीन माना जाता है जब उस केस में चार्जशीट दायर की जाती है या जब समन व वारंट जारी किया जाता है। इसके बाद जब तक केस का अंत नहीं हो जाता, मामला कोर्ट के विचाराधीन रहता है।

In the criminal case, a case is considered subjudice since the charge sheet is filed in that case or when summons and warrants are issued. After this, till the case is closed, the matter remains subjudice before the court.