Showing posts with label #Marriage. Show all posts
Showing posts with label #Marriage. Show all posts

Saturday, 11 September 2021

अगर किसी बेरोजगार पर कंगना का दिल आ जाये तो क्या वह उससे शादी करेंगी?

अगर किसी बेरोजगार पर कंगना का दिल आ जाये तो क्या वह उससे शादी करेंगी?

If Kangana's heart falls on an unemployed person, will she marry him?



11 सितंबर 2021 के  'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा ने कंगना रनौत से पूछा कि वे शादी के लिए किस प्रकार का लड़का पसंद करेंगी? कपिल ने कुछ विकल्प दिये, जैसे बोलने वाला या चुप रहने वाला, फिल्म इंडस्ट्री का या राजनीतिक क्षेत्र का?

कंगना के जवाबों के बीच कपिल शर्मा ने पूछा- अच्छा यदि किसी ऐसे लड़के पर आपका दिल आ जाये जो नल्ला हो यानि उसके पास कोई काम न हो तो क्या आप उससे शादी करोगी?

कंगना सवाल के रूप में इसका जवाब दिया- "ऐसे नल्ले पर मेरा दिल आयेगा ही क्यों?"

इधर देख रहा हूं कि सोशल मीडिया पर कविताओं और शायरी वाले ग्रुप्स में अक्सर कई युवा सवाल उठा रहे हैं कि नौकरी पर लगे लड़के तो बेराजगार लड़की से शादी कर लेते हैं, लेकिन जॉब कर रही लड़कियां किसी बेरोजगार से शादी क्यों नहीं करतीं या उनसे प्यार क्यों नहीं करतीं?

जाहिर है ऐसे युवाओं को कंगना रनौत के जवाब से समझ में आ गया होगा कि आज की सच्चाई क्या है। अभी एक परिचित बता रहे थे कि उनकी रिश्तेदारी में एक युवा भारत से शादी करके अपनी पत्नी को आस्ट्रेलिया ले गया। वह आस्ट्रेलिया में ठीकठाक नौकरी कर रहा था। पत्नी घर संभाल रही थी। लेकिन उस युवक को अपने दोस्तों से अक्सर यह सुनने को मिलता था कि तुम अपनी पत्नी का खर्च क्यों उठा रहे हो? वह भी कमाए और घर का खर्च चलाए।

कुल मिलाकर बात यह है कि जैसे आज भारत में पति-पत्नी में से सिर्फ एक की नौकरी में गुजारा मुश्किल हो रहा है, विदेशों में ये हालात काफी पहले से हैं। इसके लिए हमारी बढ़ती भौतिक जरूरतें भी जिम्मेदार हैं और दिन पर दिन बढ़ती महंगाई भी। साथ ही औरत-मर्द की बराबरी वाला मामला तो है ही।

...तो युवा दोस्तो! कंगना के जवाब से सीख लो और फिर चाहे प्यार पाना हो या पत्नी, मेहनत के साथ जुट जाओ। नीचे के लिंक पर दिया गया मेरा यह छोटा सा गीत भी एक बार जरूर सुनो, आपको सारा मामला और भी अच्छी तरह समझ में आ जायेगा....

एक बार सुनें... प्यारे प्यार को मना नहीं, प्यार कोई गुनाह नहीं...



अगर पोस्ट पसंद आई हो तो कृपया मेरे ब्लॉग को फॉलो करें...
- लव कुमार सिंह

#Kangana Ranaut, #TheKapilSharmaShow #KapilSharma, #Marriage, #Love, #Film, #Unemployment

Wednesday, 2 December 2020

ऐसा वैवाहिक विज्ञापन आपने इससे पहले नहीं देखा होगा

देखकर, पढ़कर बताएं कि क्या इन साहब को ऐसी लड़की मिलेगी?

अखबारों में हर हफ्ते हजारों वैवाहिक विज्ञापन छपते हैं, जिनके जरिये लोग अपने या अपने प्रियजनों के लिए वधू या वर की तलाश करते हैं। इन विज्ञापनों में हमें कई बार अनेक दिलचस्प विवरण देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक विज्ञापन पिछले दिनों देखने को मिला। वधू की तलाश करने वाला यह विज्ञापन अपने बड़े आकार के कारण तो अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचता ही है, इसके अंदर दिया गया विवरण भी बड़ा रोचक और अजीबोगरीब है। सबसे पहले आप इस विज्ञापन को देखिए और पढ़िए-



बॉक्स में छापा गया यह विज्ञापन किन्हीं डॉ अभिनव कुमार की तरफ से दिया गया है जो ब्राह्मण जाति से आते हैं।

विज्ञापन के अनुसार कुमार साहब बीडीएस यानी बैचलर ऑफ डेंटल साइंस हैं। इनकी लंबाई पांच फीट आठ इंच है। वर्तमान में कहीं काम नहीं कर रहे हैं। जन्म 2 अप्रैल 1989 को हुआ है यानी करीब 31 वर्ष के हैं। जन्म का समय सुबह 9.45 का लिखा है। जन्म स्थान भागलपुर, बिहार है। ब्राह्मण जाति में इनका गोत्र भारद्वाज है।

विज्ञापन के अनुसार कुमार साहब एक बेहद गोरी, सुंदर, बेहद निष्ठावान, बेहद भरोसेमंद, प्यारी, देखभाल करने वाली, बहादुर, शक्तिशाली और धनी वधू चाहते हैं।

इसी के साथ ये चाहते हैं कि लड़की अत्यधिक देशभक्त हो, जिसमें भारत की सैन्य और खेल क्षमताओं को बढ़ाने की प्रबल (गहरी) इच्छा हो। लड़की अतिवादी लेकिन दयालु भी होनी चाहिए। उसे बच्चे के पालन-पोषण में विशेषज्ञ होना चाहिए और वह शानदार कुक भी होनी चाहिए। वह ब्राह्मण हो और कामकाजी भी होनी चाहिए। लड़की को झारखंड या बिहार से होना चाहिए। संपूर्ण कुंडली मिलन और 36 गुणों का मिलन भी अनिवार्य है।

है ना दिलचस्प, अजीबोगरीब और ध्यानखींचू विज्ञापन? क्या इन साहब को ऐसी लड़की मिलेगी, जो इन सभी शर्तों पर खरी उतरेगी? आपकी इस विज्ञापन के बारे में क्या राय है? 

00000

ये रोचक पोस्ट भी पढ़ें....

  • दस बार शेरवानी सिलवाकर भी क्यों नहीं हुई सलमान खान की शादी?

https://stotybylavkumar.blogspot.com/2020/05/Why-did-not-Salman-Khan-get-married-even-after-preparing-Sherwani-ten-times.html


  • राहुल गांधी शादी क्यों नहीं कर रहे हैं?

https://stotybylavkumar.blogspot.com/2020/02/Why-is-Rahul-Gandhi-not-getting-married.html


  • पति-पत्नी क्या करें कि प्रेम भी बढ़े और पैसे भी बचें?

https://stotybylavkumar.blogspot.com/2020/03/What-should-a-husband-and-wife-do-to-increase-love-and-save-money.html