Showing posts with label #DonaldTrump. Show all posts
Showing posts with label #DonaldTrump. Show all posts

Saturday, 5 June 2021

लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप को मिडिल फिंगर दिखाई, क्या आप इस इशारे का अर्थ जानते हैं?

लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप को मिडिल फिंगर दिखाई, क्या आप इस इशारे का अर्थ जानते हैं?


यह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों की बात है।  सोशल मीडिया पर कुछ दृश्य वायरल हुए। इनमें दिखाई दिया कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के 2020 के चुनाव में जो बाइडन से हारने वाले डोनाल्ड ट्रंप का काफिला सड़क पर जा रहा है और लोगों की भीड़ कार में बैठे ट्रंप की तरफ अपनी मध्यमा उंगली (मिडल फिंगर) को उठा रही है। इसे डोनाल्ड ट्रंप का भयंकर अपमान बताया गया। आखिर किसी की तरफ मिडिल फिंगर उठाने का क्या अर्थ है? इसमें अपमान कैसे होता है? आइए इसकी पड़ताल करते हैं-

पश्चिमी संस्कृति में किसी की तरफ मध्य उंगली को दिखाना एक अश्लील इशारा माना जाता है। वहां यह माना जाता है कि इससे उस व्यक्ति का अत्यंत निरादर होता है जिसे इस प्रकार से मिडिल फिंगर दिखाई जाती है। विकीपीडिया पर इस इशारे के शाब्दिक अर्थ के लिए इन शब्दों का प्रयोग किया गया है- फक मी (fuck me), फक यू (fuck you), शोव इट अप योर आस (shove it up your ass), अप योर्स (up yours), गो फक योरसेल्फ (go fuck yourself)। इन शब्दों का हिंदी अर्थ बताने की जरूरत नहीं है। आप समझ सकते हैं कि सिर्फ एक उंगली के इस इशारे से क्या-क्या कहने का इरादा रहता है।

उल्लेखनीय है कि इस इशारे में हाथ के पंजे का हथेली वाला हिस्सा स्वयं की तरफ रहता है और पंजे के पीछे वाला हिस्सा उस व्यक्ति की तरफ होता है जिसे यह इशारा किया जाता है। इसके बाद बाकी उंगलियों को हथेली की तरफ बंद करते हुए केवल मध्यमा उंगली (मिडिल फिंगर) को ही सीधा रखा जाता है और हाथ को उस व्यक्ति की तरफ लहरा दिया जाता है जिसका अपमान करने की मंशा होती है।

इस इशारे का इतिहास काफी पुराना है और इसका प्रयोग प्राचीन रोम में भी किया जाता था। 18वीं शताब्दी की शुरुआत में अनादर के संकेतक के रूप में इसे काफी पहचान मिली और उस दौरान संगीतज्ञों, गायकों, अभिनेताओं, मशहूर हस्तियों, नेताओं आदि के बीच यह एक जाना-पहचाना इशारा बन गया।

इस इशारे में सीधी मध्यमा उंगली के बगल में मुड़ी हुई अगल-बगल की उंगलियों को पुरुषों के वृषण (टेस्टिस) के समकक्ष माना गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीधी रखी गई मिडिल फिंगर को किसके समकक्ष मानकर यह इशारा किया जाता है। आप सही समझे। सीधी की गई मिडिल फिंगर पुरुष के लिंग का प्रतिनिधित्व करती है और यह बाकायदा ऐतिहासिक रूप से दर्ज बात है। कुल मिलाकर पश्चिमी सभ्यता में प्राचीन काल में मध्यमा उंगली के इस इशारे को संभोग के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया। यह इशारा करके एक प्रकार से सामने वाले व्यक्ति को नीचा दिखाने, डराने या धमकाने का उद्देश्य होता था।

प्राचीन काल में ग्रीक भाषा में इस इशारे को ‘कैटापाइगॉन (Katapygon)’ (पुरुषों के लिए) और ‘कैटापाइगैना (Katapygaina)’ (महिलाओं के लिए) कहा गया है। ‘कैटापाइगॉन’ से तात्पर्य उस पुरुष से है जो गुदा मैथुन के लिए तैयार है। ‘कैटापाइगैना’ में ऐसा ही अर्थ किसी महिला के लिए होता है।

लैटिन भाषा में इसे डिजिटस इंपोडिस (Digitus Impodicus) कहा गया जिसका अर्थ है बेशर्म, अभद्र या आक्रामक उंगली। बताया जाता है कि इटली के अप्रवासियों ने इस इशारे के अमेरिका में पहुंचाया। वहां पहली बार बेसबाल के एक खिलाड़ी ने 1886 में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी की तरफ इस तरह का इशारा किया था।

तो अब आप समझ गए होंगे कि डोनाल्ड ट्रंप की तरफ इस प्रकार का इशारा करने का लोगों का क्या मकसद रहा होगा और क्यों इन तस्वीरों को देखने वाले इसे डोनाल्ड ट्रंप का भारी अपमान बता रहे हैं।


-लव कुमार सिंह