Showing posts with label #Congress #CongressLeadershipCrisis#RahulGandhi #SoniaGandhi #CWCMeet #UditRajForCongressPresident. Show all posts
Showing posts with label #Congress #CongressLeadershipCrisis#RahulGandhi #SoniaGandhi #CWCMeet #UditRajForCongressPresident. Show all posts

Monday, 24 August 2020

कांग्रेस के वर्तमान संकट का हल

Solution to the current crisis of congress




कांग्रेस को इक अदद, ‘मन-मोहन’ चाहिए

जो होकर भी न हो, अध्यक्ष ऐसा चाहिए

परिवार दिखे बाहर, मगर पावर उसके अंदर

जो ‘आला’ तो हो पर जिसे, ‘कमान’ नहीं चाहिए।

           कांग्रेस को इक अदद ‘मन-मोहन’ चाहिए...


.....................


कितने सुहाने दिन थे वे, दस साल यूं ही कट गए

जब काम का झंझट न था, मगर मजा पूरा चाहिए

अच्छा सब ‘परिवार’ का, और बुरा सब ‘सरदार’ का

इस बार भी फिर से, कुछ ऐसा ही होना चाहिए।

          कांग्रेस को इक अदद ‘मन-मोहन’ चाहिए....


........... 


‘रागा’ के लिए भी अच्छा, रहेगा यही

चढ़ाने को बांह, फाड़ने को बिल, कोई सबब तो होना चाहिए

चुनाव में पराजय की, कोई चिंता नहीं रहेगी

क्योंकि फोड़ने को ठीकरा, कोई सर तो होना चाहिए।

         कांग्रेस को इक अदद ‘मन-मोहन’ चाहिए.....


..........


जो पहले थे ‘सरदार’, वे अब स्वस्थ नहीं हैं

तो सोनिया जी को विज्ञापन, निकलवाना चाहिए

कांग्रेसियों से न कहें कि तलाशो मेरा विकल्प

बस पार्टी में शिद्दत से, तलाशे मन-मोहन होनी चाहिए।

          कांग्रेस को इक अदद ‘मन-मोहन’ चाहिए....


..............


गहलोत, रणदीप, अमरिंदर, चिदंबरम या कोई और

जिसे भी कांग्रेस का अध्यक्ष पद चाहिए

बस एक बार कहे अंदर जाके- मन-मोहन हूं मैं

उसके सिर पर ताज में फिर, देरी न होनी चाहिए।

         कांग्रेस को इक अदद ‘मन-मोहन’ चाहिए.....


000000000

- लव कुमार सिंह

#Congress #CongressLeadershipCrisis #RahulGandhi #SoniaGandhi #CWCMeet #UditRajForCongressPresident #Manmohansingh