Boris Johnson- A full-time lover politician
बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स
भारत में
नरेंद्र मोदी के लिए कहा जाता है कि वे फुल टाइम पॉलिटिशियन हैं। उन्हें शासन
चलाने के मामले में बहुत मेहनती और व्यस्त प्रधानमंत्री कहा जाता है, लेकिन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का राजनीतिक जीवन कितना व्यस्त है यह तो पता
नहीं लेकिन उनकी लव लाइफ बेहद व्यस्त रही है। इतनी व्यस्त कि एक प्रकार से उन्हें फुल टाइम लवर पॉलिटिशियन कहा जा सकता है।
जानसन अब तक तीन शादियां कर चुके हैं। तीसरी शादी उन्होंने 29 मई 2021 को गुपचुप तरीके से की है। जिस तीसरी महिला कैरी साइमंड्स से उन्होंने इस बार गुपचुप शादी की हैं, वह शादी से पहले ही बोरिस जॉनसन के बच्चे को जन्म दे चुकी हैं। इन तीन महिलाओं के
अतिरिक्त उनके तीन अन्य पुष्ट अफेयर भी रहे हैं। अपुष्ट अफेयर की कोई गिनती नहीं
है।
जॉनसन ने पहली शादी 1987 में एलिग्रा मॉस्टिन से की, जो छह वर्ष चली। मॉस्टिन
के साथ रहते हुए ही जॉनसन का अफेयर भारतवंशी मैरीना व्हीलर से हो गया। पहली पत्नी
एलिग्रा को 1993 में तलाक देने के 12 दिन बाद ही जॉनसन ने मैरीना से शादी कर ली
थी।
मैरीना के साथ
जॉनसन की शादी करीब 25 वर्ष चली, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक नहीं, बल्कि तीन अफेयर कर डाले। 2004 में उनके संबंध पेट्रोनेला नामक महिला से
बने, 2006 में उनका अफेयर अन्ना फैजाकरले से चला तो 2009 में जॉनसन, हेलेन
मैकिनटायर के साथ देखे गए। हेलेन मैकिनटायर ने शादी किए बिना ही जॉनसन के एक बच्चे
को जन्म दिया। इसके अलावा जॉनसन के संबंध अमेरिका की पोल डांसिंग टेक गुरु जैनिफर
आरकुरी से भी रहे, जिसकी जांच पुलिस ने तब शुरू की थी जब वह लंदन के मेयर थे।
1987 में एलिग्रा मॉस्टिन से अपनी
पहली शादी के वक्त बोरिस जॉनसन 23 साल के थे। एलिग्रा भी उस समय 23 वर्ष की थीं।
दोनों ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिले थे। एलिग्रा एक सोशलाइट लड़की थी और उसकी
खूबसूरती के उस समय काफी चर्चे होते थे। प्रसिद्ध पत्रिकाओं के कवर पर उनके फोटो छपते थे। हालांकि एलिग्रा ने यह कहकर मीडिया को
चौंका दिया था कि जब उन्होंने बोरिस जॉनसन से शादी की तो तब वास्तव में वह दोनों
के रिश्ते की शुरुआत नहीं बल्कि अंत था।
बोरिस जॉनसन और एलिग्रा मॉस्टिन
इस बात में इसलिए दम दिखाई देता है
क्योंकि इस विवाहित जीवन के दौरान ही जॉनसन का अफेयर अपने बचपन की मित्र मैरीना
व्हीलर से हो गया। अंग्रेज पिता की संतान और पेशे से वकील व स्तंभकार मैरीना का
संबंध भारत से भी हैं क्योंकि उनकी मां दीप सिंह पंजाब से थीं।
एलिग्रा से जॉनसन
का तलाक फाइनल नहीं हुआ था लेकिन उससे पहले ही मैरीना, जॉनसन से गर्भवती हो चुकी
थीं। एलिग्रा से तलाक के 12 दिन बाद ही 1993 में जॉनसन ने मैरीना से शादी कर ली और
पांच हफ्ते बाद मैरीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया। बोरिस जॉनसन और मैरीना व्हीलर
चार बच्चों के माता-पिता बने। इनके नाम लारा लैटिस, मिलो आर्थर, कैसिया पीचेस और
थियोडोर अपोलो हैं।
बोरिस जॉनसन और मैरीना व्हीलर
मैरीना और जॉनसन का साथ 25 वर्ष
जरूर रहा लेकिन इस दौरान भी जॉनसन के तीन महिलाओं के साथ अफेयर हुए। ये छिपे हुए
अफेयर नहीं थे बल्कि इनके बारे में सार्वजनिक रूप से मीडिया में खबरें प्रकाशित
होती थीं। मैरीना को इसके कारण कई बार सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा होना पड़ा। दोनों
में खूब विवाद भी हुआ लेकिन 2018 में दोनों में विधिवत अलगाव हो गया।
मैरीना के साथ विवाहित जीवन के
दौरान जॉनसन का पहला अफेयर पेट्रोनेला याट के साथ हुआ। मैरीना को 2000 में ही इसके
बारे में पता चल गया था। पेट्रोनेला, ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर
के पसंदीदा पत्रकार वुडरो याट की बेटी हैं। 2004 में मीडिया में खबरें छपीं कि
शायद पेट्रोनेला ने गर्भपात कराया है। तब बोरिस जॉनसन ने मीडिया के सामने
पेट्रोनेला से किसी तरह के अफेयर का खंडन किया। लेकिन जॉनसन का झूठ पकड़ा गया और तभी उन्हें 'छाया सांस्कृतिक मंत्री' के पद से हटा दिया गया।
बोरिस जॉनसन और पेट्रोनेला याट
लेकिन जॉनसन यहीं पर नहीं रुके।
2006 में एक पत्रकार अन्ना फैजाकरले के साथ उनका अफेयर सामने आ गया। इस अफेयर के
सार्वजनिक होने के बाद मैरीना ने जॉनसन को घऱ से निकाल दिया। हालांकि बाद में
मामला सुलझा लिया गया।
अन्ना फैजाकरले
2009 में बोरिस जॉनसन के बारे में
खबरें छपीं कि संभवतः वे कला सलाहकार हेलेन मैकिनटायर के बच्चे के पिता हैं। पत्नी
मैरीना व्हीलर ने इन खबरों के बाद एक फिर से जॉनसन को घर से निकाल दिया। हेलेन
मैकिनटायर के बच्चे के पिता बोरिस जॉनसन हैं, इसका खुलासा ‘डेली मेल’ ने जुलाई
2010 में किया। 2013 में कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान फैसला दिया कि बोरिस जॉनसन
के पिता बनने की यह खबर छापने से प्रेस को नहीं रोका जा सकता क्योंकि यह जनहित में
है।
हेलेन मैकिनटायर
8 मई 2020 को खबर आई कि
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उनकी पत्नी मैरीना व्हीलर ने विधिवत तलाक
दे दिया है। करीब 30 करोड़ रुपये (40 लाख पौंड) के समझौते के बाद दोनों में तलाक
हुआ है। इस तलाक से 55 वर्षीय जॉनसन के अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स से शादी करने का
रास्ता खुल गया। उल्लेखनीय है कि कैरी साइमंड्स ने शादी से पहले ही जॉनसन के
बेटे को 29 अप्रैल 2020 को जन्म दे दिया था।
बोरिस जॉनसन की मैरीना व्हीलर के
पेट से पैदा हुई पहली संतान लारा जॉनसन, बोरिस जॉनसन की तीसरी पत्नी कैरी
साइमंड्स से केवल 5 वर्ष छोटी है। बोरिस जॉनसन ने पिछले वर्ष कोरोना को मात दी थी। इसके बाद उनके नेतृत्व में ब्रिटेन ने कोरोना को मात दी। ऐसे में जॉनसन का जोश निश्चित ही पहले से ज्यादा होगा। ऐसे में अभी दुनिया को उनके कई और प्रेम चमत्कार देखने को मिल सकते हैं। वे फुल टाइम लवर पॉलिटिशियन जो हैं।
- लव कुमार सिंह
#BorisJohnson #carriesymonds #BritishPM #PM #PrimeMisnister





