Tuesday 22 December 2020

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह : इन प्रश्नों को याद रखें, कम्पीटीशन में काम आएंगे

#AMU, #ModiInAMU, #CurrentAffairs, #AligarhMuslimUniversity




1-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 22 दिसंबर 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के शताब्दी समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उनसे पहले किस प्रधानमंत्री ने ऐसा किया था? इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी? (उत्तर- लाल बहादुर शास्त्री ने 1964 में)

2-  एएमयू की स्थापना किसने की थी? मौलाना अबुल कलाम आजाद, सर सैयद अहमद खान, डॉ. जाकिर हुसैन, खान अब्दुल गफ्फार खां? (उत्तर- सर सैयद अहमद खान)

3-  एएमयू की स्थापना कब हुई थी? 1921, 1925, 1922, 1920  (उत्तर- 1920)

4-  एएमयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा कब मिला? 1921, 1925, 1920, 1930? (उत्तर- 1921)

5-  एएमयू के अस्तित्व में आने से पहले इसका क्या नाम था? मुस्लिम कॉलेज, मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज, फैज-ए-आम कॉलेज, जौहर विश्वविद्यालय? (उत्तर- मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज)

6-  मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की शुरुआत कब हुई? 1877, 1890, 1900, 1895? (उत्तर- 1877)

7-  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सबसे पहले एक स्कूल (मदरसा) के रूप में कब शुरू हुआ था? 1875, 1885, 1880, 1890 (उत्तर- 1875)

8-  वे दो भारत रत्न कौन हैं जिनका संबंध एएमयू से रहा है? डॉ. जाकिर हुसैन व खान अब्दुल गफ्फार खान, अबुल कलाम व एपीजी अब्दुल कलाम, अरुणा आसफ अली व उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मरुदुर गोपालन व गुलजारी लाल नंदा (उत्तर- डॉ. जाकिर हुसैन और खान अब्दुल गफ्फार खान)

9-  इनमें क्या सही नहीं है? एएमयू के संग्रहालय का नाम मूसा डाकरी है।, एएमयू के संग्रहालय में 27 देव प्रतिमाओं का संग्रह भी है।, इस संग्रहालय में डायनासोर के अवशेष भी है।, इस संग्रहालय में रामायण काल की भी कई चीजें हैं। (उत्तर- इस संग्रहालय में रामायण काल की भी कई चीजें हैं।)

10- एएमयू का आदर्श वाक्य क्या है? (उत्तर- अल्लामल इन्साना मा लम य आलम अर्थात् आदमी को वो सिखाओ जो उसे नहीं आता)

11- इनमें से कौन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ व्यक्तित्व नहीं है? दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा, हाकी के जादूगर ध्यानचंद, पूर्व क्रिकेटर लाला अमरनाथ, फिल्म अभिनेता कादर खान? (उत्तर- फिल्म अभिनेता कादर खान)

12- पाकिस्तान के कौन से प्रधानमंत्री का संबंध एएमयू से रहा है? लियाकत अली खान, मोहम्मद अयूब खान, जुल्फीकार अली भुट्टो, चौधरी मोहम्मद अली? (उत्तर- पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान)

13- भारत के किस उपराष्ट्रपति का संबंध एएमयू से रहा है? मोहम्मद हिदायतुल्ला, मोहम्मद हामिद अंसारी, शंकरदयाल शर्मा, कृष्णकांत? (उत्तर- मोहम्म्द हामिद अंसारी)

14- सर सैयद अहमद खान ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम पर कौन सी पुस्तक लिखी? (उत्तर- असबाब-ए-बगावत-ए-हिंद)

15- शिक्षा के क्षेत्र में काम करने से पहले सैयद अहमद खान ने कौन-कौन से काम किए? (उत्तर- ईस्ट इंडिया कंपनी में लिपिक और विभिन्न स्थानों पर न्यायिक विभागों में उपन्याधीश के रूप में काम किया)

16- एएमयू में 22 दिसंबर को पीएम के भाषण से हमें ये तथ्य भी पता चले-

  •   वर्ष 2014 में हमारे देश में 16 IITs थीं। आज 23 IITs हैं।
  •   वर्ष 2014 में हमारे देश में 9 IIITs थीं। आज 25 IIITs हैं।
  •   वर्ष 2014 में हमारे यहाँ 13 IIMs थे। आज 20 IIMs हैं।
  •   6 साल पहले तक देश में सिर्फ 7 AIIMS थे। आज देश में 22 AIIMS हैं।
  •   पहले मुस्लिम लड़कियों का स्कूल ड्रॉपआउट रेट 70% से ज्यादा था, लेकिन अब ये अब 30% के आसपास रह गया है।

- लव कुमार सिंह

 

No comments:

Post a Comment